Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik News: 2 भीषण सड़क हादसों से शहर में मातम, पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत

नाशिक में दो भीषण सड़क हादसों में पुलिस कांस्टेबल सहित तीन लोगों की मौत हुई। ट्रक की टक्कर से हुई इन घटनाओं ने शहर को स्तब्ध कर दिया है, पुलिस ने जांच शुरू की।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 25, 2025 | 09:33 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Accident News: अवकाश से ड्यूटी पर वापस लौट रहे एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कांस्टेबल की ट्रक की टक्कर से दुखद मृत्यु हो गई. वहीं, अलग-अलग जगहों पर हुए एक अन्य हादसे में पिकअप और ट्रक की टक्कर में दो और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. महज़ कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन दो गंभीर घटनाओं से नाशिक शहर सदमे में है. गंगापुर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस कांस्टेबल रणजीत मुरलीधर अपसुंदे (38) आडगांव इलाके में रहते थे.

3 दिन की छुट्टी समाप्त कर शुक्रवार की सुबह 9 बजे उन्हें ड्यूटी पर उपस्थित होना था. वह सुबह 7 बजे अपने पैतृक गांव जांबुटके से अपनी कार (क्र. MH 01, BU 8885) से नाशिक आ रहे थे. राशेगांव के पास, एक तेज़ रफ़्तार ट्रक (GJ 15, AT 5031) ने उनकी कार को ज़ोरदार टक्कर मारी. इस भीषण दुर्घटना में कांस्टेबल अपसुंदे की मौके पर ही मृत्यु हो गई. उनके परिवार में उनकी पत्नी, 13 साल का बेटा और 8 साल की बेटी हैं. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया. शहर पुलिस बल ने इस कर्तव्यनिष्ठ कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें- सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड मामले में सनसनीखेज खुलासा! पुलिस के साथ सांसद का भी आया नाम, मचा हड़कंप

एक अन्य गंभीर दुर्घटना उंबराचा माथा टोलनाके के पास हुई, जहां गुजरात की ओर से आ रही एक पिकअप वैन (MH 17, CV 3273) ने सामने से आ रहे एक ट्रक (MH 01, D 3863) को टक्कर मार दी. इस टक्कर में पिकअप में सवार 2 लोग, श्यामसुंदर बेलदर (45, निवासी: ससून डॉक, मुंबई) और प्रसाद वाघुले (22, निवासी: माटुली खंदर, जि. अहमदनगर), की मौत हो गई. इन दोनों दुर्घटनाओं में भारी वाहनों (ट्रक) के शामिल होने से नाशिक क्षेत्र के राजमार्गों पर सुरक्षा का सवाल एक बार फिर गंभीर हो गया है.

Nashik two major road accidents three killed including police constable

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 09:33 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

रन फॉर यूनिटी- मालेगांव मॅरेथॉन 2025: एकता का संदेश देते हुए मालेगांवकरों की उत्साहपूर्ण दौड़

2

जरूरतमंद कर्णबधिर बालक को मिला श्रवण का ‘सामर्थ्य’, दिवाली भोर अंतर्गत मदद

3

मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी देश के लिए खतरनाक, मंत्री आशीष शेलार ने बोला उद्धव ठाकरे पर हमला

4

चालान से नाराज होकर विधान भवन के बाहर पेड़ पर चढ़ा शख्स, मनाने में पुलिस के छूटे पसीने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.