Nashik News: नासिक ट्रैफिक पुलिस की बड़ी मुश्किलें, भीड़ और गड्ढों ने बढ़ायी टेंशन
पूरे महाराष्ट्र में इस समय गणेशोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस त्योहार ने नासिक ट्रैफिक पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। भीड़ ने इसे और ज्यादा मुश्किल बना दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Nashik News In Hindi: नाशिक में पथार्डी फाटा से मुंबई नाका तक का सफर इन दिनों किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क निर्माण का धीमा काम और बारिश से हुए बड़े-बड़े गड्डों के कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
यहाँ यातायात जाम एक आम समस्या बन चुका है, लेकिन गणेशोत्सव के दौरान पंडालों की सजावट देखने के लिए उमड़ रही भीड़ ने इस संकट को और भी बढ़ा दिया है। पुलिस प्रशासन के लिए इस स्थिति को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
मुंबई नाका तक पहुंचने में घंटों लग रहे
पुल के काम के लिए बनाए गए रैंप और सर्विस रोड की दयनीय हालत के कारण वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लेखानगर पुल के नीचे और पधार्डी फाटा पर हर दिन सुबह से शाम तक भारी जाम लगा रहता है। वहीं, इंदिरानगर सुरंग पर बड़े-बड़े गड्डों के कारण यातायात की गति बहुत धीमी हो गई है, जिससे मुंबई नाका तक पहुंचने में घंटों लग रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
इंदिरानगर की तरफ एक लेन वाली सर्विस रोड होने से भी स्थिति और जटिल हो गई है, जहाँ वाहनों को आगे बढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।गणेशोत्सव के दौरान इंदिरानगर में आकर्षक सजावटों को देखने के लिए शहर भर से हजारों लोग आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- आज होगा मुंबई-पुणे रूट हाई स्पीड का ट्रायल रन, यात्रियों को मिलेगी आरामदायक सुविधा
राजीव नगर चौक पर युवक मंडल द्वारा लगाए गए विशाल पंडाल में भीड़ उमड़ रही है, वहीं इंदिरानगर के वडाला-पथाडीं रोड पर इंदिरानगर उत्सव समिति की देवी की झांकी और आर-चक्र चौक पर अजय मित्र ने मंडल की ऑपरेशन सिंदूर झांकी भी भीड़ को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा, विनय नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में गर्जना प्रतिष्ठान और वासननगर में शंभू नारायण ग्रुप के गणपति मैदान पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे ये सभी स्थान यातायात के केंद्र बन गए हैं।
