

Nashik News In Hindi: शंभू पंचायती अटल अखाड़े की राष्ट्रीय स्तर की महतों की एक महत्वपूर्ण बैठक त्र्यंबकेश्वर स्थित अखाड़े में संपन्न हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि महाराष्ट्र का एकमात्र सिंहस्थ कुंभमेला त्र्यंबकेश्वर में ही होता है, इसलिए अखाड़ा स्तर पर इसके कामकाज को गति दी जाएगी।
साथ ही, प्रमुख महतों ने सरकार से भी यात्रियों और भक्तों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि जल्द ही नासिक के त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस बैठक की शुरुआत इष्ट देवता भगवान गणेश के पूजन से हुई।यहां की विशेष परंपरा के अनुसार, पादुका रूप में स्थापित भगवान गणेश का पूजन किया गया।इस दौरान साधु-संतों और महतों ने पूजन-आरती की और भंडारे का आयोजन किया। अखाड़ा परिसर में आने वाले साधु-संतों और भक्तों के लिए सुविधाओं का निर्माण करने के साथ-साथ, अखाड़ा परिसर में पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।