Nashik TCS Case में बड़ा अपडेट, 11 मई तक पुलिस की हिरासत में रहेगी आरोपी निदा खान
Nashik TCS Case में और यौन शोषण मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को 11 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
निदा खान की गिरफ्तारी की खबर (सौ. डिजाइन फोटो )
Nashik TCS Case Nida Khan Arrest: नासिक के चर्चित टीसीएस धर्मांतरण व यौन शोषण मामले की मुख्य मास्टरमाइंड निदा खान को पुलिस ने 40 दिनों की लुकाछिपी के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने आरोप लगाया है कि निदा को संरक्षण देने के पीछे एमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील व नगरसेवक मतीन पटेल का हाथ है। इस दावे के बाद शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने जलील के घर पर दबिश दी।
इस टीम में क्राइम ब्रांच के पीआई संभाजी पवार और आर्थिक अपराध शाखा के कुछ अधिकारी शामिल थे। मंत्री संजय शिरसाट के आरोप के बाद पुलिस के एक्शन को टीसीएस मामले से जोड़कर देखा जाने लगा, हालांकि पीआई संभाजी पवार ने कहा कि मैं यहां किसी एडमिनिस्ट्रेटिव काम से नहीं बल्कि अपने पर्सनल काम से आया था। निदा खान केस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस केस की जानकारी नहीं है, उस बारे में मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन
भारी बारिश में ठिय्या: ‘डीबीटी हमारे हक का, नही किसी के बाप का’ जैसे नारे से आदिवासी छात्रों ने किया आंदोलन
नासिक सिंहस्थ कुंभ: पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए, पुलिस आयुक्त ने 107 नए जवानों को दिए कड़े निर्देश
Nashik Railway Station: तपोवन एक्सप्रेस में साढ़े चार लाख के गहने चोरी, महिला चोर गिरफ्तार; पूरा माल बरामद
निदा खान को 11 तक PCR
नासिक की एक अदालत ने शुक्रवार को निदा को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। निदा को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। मामला सामने आने के बाद से वह फरार थी, नासिक रोड अदालत में पुलिस ने मामले की पूरी जांच के लिए निदा की हिरासत की मांग की।
पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए अदालत ने उसे 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। नासिक पुलिस की एसआईटी छेडछाड और उत्पीडन के नौ मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की कोशिश, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आए थे।
जलील को बनाओ सह आरोपी : शिरसाट
शिरसाट ने दावा किया है कि निदा खान को संरक्षण देने में एमआईएम के पूर्व सांसद जलील की बड़ी भूमिका है। ऐसे में इस मामले में जलील को भी सह आरोपी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग करेंगे।
ये भी पढ़ें :- 11वीं में प्रवेश का सुनहरा मौका! महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2026-27 का शेड्यूल जारी, ऐसे करें फटाफट आवेदन
MIM पार्षद ने दी थी शरण : पुलिस
नासिक पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि एमआईएम पार्षद मतीन पटेल ने आरोपी निदा और उसके परिवार की छत्रपति संभाजी नगर में शरण दी थी। पटेल को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
