Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik TCS Case: निदा खान और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के रिश्ते पर AIMIM पार्षद मतीन पटेल का बड़ा खुलासा

Nashik TCS Sexual Harassment Case Nida Khan Mateen Patel: नासिक टीसीएस मामले में आरोपी निदा खान को पनाह देने पर बोले मतीन पटेल, इम्तियाज जलील से रिश्तेदारी के दावों को नकारा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 04, 2026 | 01:48 PM

मतीन पटेल ने खुलासा किया कि वे निदा खान को पहले से नहीं जानते थे (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Nashik TCS Case Nida Khan Imtiaz Jaleel Relation: नासिक के औद्योगिक और आईटी क्षेत्र में टीसीएस कंपनी के भीतर कथित रूप से चल रहे यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और कर्मचारियों के अवैध तबादलों के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से ही राज्य की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान के खिलाफ अपहरण और यौन उत्पीड़न की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान निदा खान को छिपने के लिए जगह मुहैया कराने के आरोप में फंसे एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल से नासिक एसआईटी ने एक बार फिर लंबी पूछताछ की है। पूछताछ के बाद मतीन पटेल ने इस पूरे विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए विपक्ष की तीखी आलोचनाओं का कड़ा जवाब दिया है।

मतीन पटेल ने उन सभी कयासों और राजनीतिक बयानों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें इस संवेदनशील ड्रग और यौन शोषण मामले के तार एआईएमआईएम के शीर्ष नेतृत्व से जोड़े जा रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे प्रकरण में उनकी पार्टी के बड़े नेताओं को जानबूझकर घसीटा जा रहा है।

‘निदा खान से इम्तियाज जलील का कोई संबंध नहीं, रिश्तेदारी की बात अफवाह’

पार्षद मतीन पटेल ने पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का बचाव करते हुए कहा कि निदा खान उनकी कोई रिश्तेदार नहीं हैं और जो भी इस तरह के दावे कर रहा है, वह सरासर झूठ बोल रहा है। पटेल ने स्पष्ट किया, “इम्तियाज जलील मेरे राजनीतिक नेता हैं और यदि मुझे कोई व्यक्तिगत या सामाजिक समस्या होती है, तो मैं उन्हें फोन करता हूं। जब निदा खान मेरे दफ्तर आई थीं, तब इस मामले के बारे में जलील साहब को दूर-दूर तक कोई जानकारी नहीं थी। इस पूरे विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

नीति निर्माण की नींव बनेंगे आंकड़े, नागपुर में शुरू हुई विशेष कार्यशाला; विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

यवतमाल में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 3 मोटरसाइकिल बरामद

शिवसेना में लौटते ही आनंद परांजपे को मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी! उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सौंपी संगठन की कमान

नागपुर में होटल-ढाबों पर धड़ल्ले से चल रहे घरेलू गैस सिलेंडर, टपरियों से फास्ट फूड सेंटर तक, नियमों की अनदेखी

ये भी पढ़ें- नासिक रोड और देवलाली समेत 5 स्टेशनों का कायाकल्प; भुसावल रेल मंडल ने बुनियादी कार्यों को दी गति

‘निदा खान को पहले से नहीं पहचानता था, माता-पिता के कहने पर की मदद’

मामले में अपनी संलिप्तता और निदा खान को पनाह देने के आरोपों पर बोलते हुए मतीन पटेल ने दावा किया कि वे निदा खान के आपराधिक बैकग्राउंड से बिल्कुल वाकिफ नहीं थे। उन्होंने बताया कि निदा खान के माता-पिता ने उनसे संपर्क कर मदद मांगी थी, जिसके बाद निदा खुद उनके दफ्तर आई थीं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने केवल दो-तीन दिनों के लिए उसे रहने के लिए एक कमरा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इस मामले में अति-उत्साह दिखाकर उन निर्दोष लोगों को भी प्रताड़ित कर रहा है, जिन्होंने केवल उनसे घर खरीदा था।

पालक मंत्री पर साधा निशाना, कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान

मतीन पटेल ने नासिक के जिला संरक्षक मंत्री (पालक मंत्री) पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि मंत्री जी को इम्तियाज जलील से कुछ विशेष लगाव है, इसीलिए वे हर राजनीतिक मुद्दे में उनका नाम घसीटने का प्रयास करते हैं। उन्होंने दावा किया कि निदा खान के उनके पास रहने के दौरान उनके और इम्तियाज जलील के बीच कोई फोन कॉल या बातचीत नहीं हुई थी, जिसके पुख्ता कॉल रिकॉर्डिंग साक्ष्य उनके फोन में सुरक्षित हैं। पटेल ने अंत में दो टूक शब्दों में कहा कि उन्होंने कोई भी कानूनी या नैतिक गलत काम नहीं किया है, इसलिए वे इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से दबाने के बजाय अदालत में पूरी ताकत से लड़ेंगे।

Nashik tcs case mateen patel denies nida khan relation with imtiaz jaleel after sit interrogation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • TCS Nashik Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.