तांत्रिक अशोक खरात के साथ रुपाली चाकणकर व सुषमा अंधारे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

'रुपाली चाकणकर का हो नार्को टेस्ट', तांत्रिक अशोक खरात कांड को लेकर सुषमा अंधारे ने कर दी बड़ी मांग

Ashok Kharat Case: नासिक के तांत्रिक अशोक खरात यौन शोषण मामले में सुषमा अंधारे ने महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर पर तंत्र-मंत्र और तांत्रिक से घरेलू संबंधों के गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है।

आकाश मसने

Sushma Andhare On Rupali Chakankar: नासिक के स्वघोषित तांत्रिक अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। भक्त महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी खरात के राजनीतिक संबंधों को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने इस मामले में सीधे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर को घसीट लिया है।

सुषमा अंधारे को चाकणकर को लेकर खुलासा

सुषमा अंधारे ने एक धमाकेदार पत्रकार परिषद में दावा किया कि रुपाली चाकणकर न केवल अशोक खरात को जानती थीं, बल्कि वे खुद तंत्र-मंत्र की गतिविधियों में शामिल रही हैं। अंधारे ने साल 2024 के कुछ फोटो और सबूत पेश करते हुए कहा कि 2 सितंबर 2024 को सोमवती अमावस्या के दिन रुपाली चाकणकर ने अपनी अनामिका काटी थी। यह कोई घरेलू चोट नहीं थी, बल्कि तांत्रिक क्रिया का हिस्सा थी।" अंधारे के मुताबिक, इस चोट के बाद चाकणकर की उंगली पर करीब तीन महीने तक पट्टी बंधी रही, जो उनके दावों को पुख्ता करती है।

घरेलू संबंधों के आरोप

शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने चाकणकर और आरोपी खरात के बीच गहरे पारिवारिक संबंधों का दावा किया है। उन्होंने कहा कि खरात की बेटी की शादी में चाकणकर की सक्रिय मौजूदगी थी और खरात की भांजी भी चाकणकर के संपर्क में रहती थी। हालांकि, रुपाली चाकणकर ने पहले ही इन तमाम संबंधों और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

इस्तीफे और नार्को टेस्ट की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुषमा अंधारे ने मांग की है कि रुपाली चाकणकर को नैतिक आधार पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस पूरे 'तांत्रिक नेक्सस' का सच सामने लाने के लिए चाकणकर का नार्को टेस्ट कराया जाना अनिवार्य है। अंधारे ने कहा कि पीड़ितों से मिली जानकारी बेहद चौंकाने वाली है और सत्ता के संरक्षण में ऐसे तांत्रिकों का फलना-फूलना समाज के लिए घातक है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर