टहलने निकली महिला का 30 हजार रुपये का मंगलसूत्र लूटा, मोपेड सवार बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम
Nashik Crime: नाशिक के टकलेनगर में टहलने निकली महिला के गले से मोपेड सवार बदमाश ने 30 हजार रुपये का मंगलसूत्र लूट लिया। पंचवटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik News: शहर के टकलेनगर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शाम को टहलने के लिए घर से बाहर निकली एक महिला के गले से मोपेड सवार बदमाश मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया. इस मामले में पंचवटी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
आकांक्षा मोहन उशिर (27, निवासी शेरेमळा गणेशवाडी) ने यह शिकायत दर्ज कराई. मंगलवार 28 अक्टूबर की रात, जब उशिर खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थीं तभी टकलेनगर परिसर में क्लासिक आर्ट नामक दुकान के सामने आकांक्षा उशिर जब पैदल जा रही थीं, तभी मोपेड दुपहिया वाहन पर सवार एक बदमाश आया और उसके गले से झपट्टा मारकर लगभग 30 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र छीन लिया और तुरंत घटनास्थल से भाग निकला.
यह भी पढ़ें- मनोज जरांगे के साथ से आंदोलन को मिली नई दिशा, बच्चू कडू से की मुलाकात, बोले- मैं यहां किसान बनकर आया
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
इस संबंध में आकांक्षा उशिर की शिकायत पर पंचवटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सहायक निरीक्षक रायकर मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.
