Nashik Student Complaint Redressal Portal ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Student Complaint Redressal Portal: नासिक छात्रों पर होने वाले अन्याय, शैक्षणिक धांधली, अत्यधिक शुल्क वसूली और सुविधाओं के अभाव के खिलाफ नासिक का ‘जीवन केशरी मराठी विद्यार्थी समूह’ अब एक्शन मोड में आ गया है।
विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के लिए एक विश्वसनीय मंच प्रदान करने हेतु समूह ने ‘विद्यार्थी शिकायत निवारण पोर्टल’ लॉन्च किया है। राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों और अभिभावकों को अक्सर सही मंच न मिलने के कारण अन्याय सहना पड़ता है।
इस पोर्टल के माध्यम से छात्र निम्नलिखित शिकायतों को सुरक्षित और गोपनीय तरीके से दर्ज कर सकेंगे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए समूह के प्रमुख प्रसाद भालेकर ने बताया कि प्राप्त शिकायतों की गहन जांच के बाद उन्हें शिक्षा विभाग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजा जाएगा।
छात्रों को दिलाई जाएगी कानूनी सहायता छात्रों का शोषण करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर कड़ा संघर्ष किया जाएगा। ‘युवा सारथी’ उपक्रमः कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया (2026) में छात्रों की मदद के लिए ‘युवा सारथी’ अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी।
समूह ने 10वीं और 12वीं के छात्रों से अपील की है कि परीक्षा के बाद अपनी पुरानी पाठ्यपुस्तकें बेचने के बजाय जरूरतमंद छात्रों या स्कूल की लाइब्रेरी में दान करें।
यह भी पढ़ें:-आस्था बनाम प्रदूषण: नासिक कुंभ से पहले गोदावरी में झाग, गाड़ी धुलाई पर सवाल; प्रशासन ने लगाए बैरिकेड्स
छात्रों की आर्थिक लूट और बुनियादी सुविधाओं की कमी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा पोर्टल छात्रों को एक मजबूत मंच प्रदान करता है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें, हम प्रत्येक छात्र के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
छात्र कक्षा पहली से लेकर स्नातक तक की अपनी शिकायत पोर्टल लिंकः Grievance Portal, ईमेल: jivankeshrimarathi@gmail।com माध्यमों से दर्ज कर सकते हैं।