- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Godaghat Pollution Nirmalya Kumbh Preparations 2026
आस्था बनाम प्रदूषण: नासिक कुंभ से पहले गोदावरी में झाग, गाड़ी धुलाई पर सवाल; प्रशासन ने लगाए बैरिकेड्स
Nashik Kumbh: नासिक के गोदाघाट पर निर्माल्य विसर्जन से प्रदूषण की चिंता बढ़ी है। प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाकर कचरा अलग इकट्ठा करना शुरू किया है, लेकिन कपड़े व गाड़ी धुलाई से नदी में झाग दिखाई दे रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल

Nashik Kumbh Godavari River Pollution( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Kumbh Godavari River Pollution: नासिक देश-विदेश से आने वाले भक्त आस्था के साथ गोदाघाट पर निर्माल्य को पानी में विसर्जित करते हैं। जिसकी वजह से नदी में पदूषण बढ़ने की बात कही जा रही है, हालांकि प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए, नदी के भीतर बैरिके लगाए हैं ताकि निर्माल्य सीधे पानी में न जाए और नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
बताया जा रहा है कि दिन भर में सैकड़ों किलो निर्माल्य इकट्ठा किया जा रहा है और उसे अलग से मैनेज किया जा रहा है। हालांकि, दूसरी तरफ, गोदाघाट इलाके में कपड़े धोने और गाड़ी धोने का काम किया जा रहा है जिसकी वजह से गोदावरी नदी में साबुन का झाग तैरता हुआ दिख रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर पैसे लेकर गाड़ी धोने की सर्विस दी जा रही है, गाड़ियों से निकलने वाले केमिकल सीधे पानी में मिलने से गंदगी का खतरा बढ़ रहा है। नासिक में होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए, जहां करोड़ों के फंड मंजूर करने की व्बात हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी की तरफ से ये 4 नेता जाएंगे राज्यसभा, फडणवीस की मीटिंग के बाद नामों पर लगेगी मुहर
नालासोपारा में सनसनी: सगी बहन की हत्या, मां पर जानलेवा हमला, सर्वोदय कॉलोनी में खूनी तांडव
गड़चिरोली ने स्वास्थ्य सेवाओं में मारी बाजी, ‘महाआरोग्य सम्मान 2026’ से नवाजा गया जिला
नागपुर के प्राइवेट अस्पतालों ने सरकारी योजनाओं से मोड़ा मुंह, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या है कारण
प्रदूषण के चलते नागरिकों ने व्यक्त की थी तीखी नाराजगी
ही नागरिक यह सवाल उठा रहे हैं कि प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर सख्त रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है। गोदावरी नदी में बड़ी मात्रा में प्रदूषण फैलाने का काम किया जाता है जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें:-मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर वसूली की घटनाएं बढ़ीं, स्थानीय गुंडों पर पुलिस का फोकस
गोदाघाट के अलग-अलग कामों को लेकर जहां विवाद है, वहीं इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई जा रही है कि असल में प्रदूषण रोकने के लिए तोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।
हाई कोर्ट ने पहले ही साफ निर्देश दिए हैं कि गोदाघाट में किसी भी गाड़ी को अंदर न आने दिया जाए और पुलिस सुरक्षा का इंतजाम किया जाए, लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार के कोई सख्त कदम अभी तक नहीं उठाए जा रहें हैं जिसकी वजह से गोदावरी नदी को प्रदूषित करने का काम किया जा रहा है।
लेकिन, हाईकोर्ट के आदेशों को ठीक से लागू न किए जाने के लिए संबंधित सिस्टम जिम्मेदार है। हमने इस बारे में हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मनपा और पुलिस वालों को इस बारे में सावधान रहने की आवश्यकता है ताकि नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
– याचिकाकर्ता, राजेश पंडित
Nashik godaghat pollution nirmalya kumbh preparations 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
Feb 24, 2026 | 03:28 PMमहा आरोग्य सम्मान 2026: स्वास्थ्य सेवा में गोंदिया का डंका, क्षयरोग नियंत्रण में मिला राज्य में दूसरा स्थान
Feb 24, 2026 | 03:26 PMबीजेपी की तरफ से ये 4 नेता जाएंगे राज्यसभा, फडणवीस की मीटिंग के बाद नामों पर लगेगी मुहर
Feb 24, 2026 | 03:26 PMIND W vs AUS W: पहले वनडे के दौरान चोटिल हुई हरमनप्रीत कौर, BCCI ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट
Feb 24, 2026 | 03:14 PMसोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले सोच लें, यह AI टूल बिना लोकेशन टैग के भी ढूंढ लेता है आपका घर
Feb 24, 2026 | 03:12 PMमणिपुर से इंटरनेशनल मंच तक…कौन हैं ‘बूंग’ के चाइल्ड स्टार गुगुन किपगेन? जिसने 13 साल में रच दिया इतिहास
Feb 24, 2026 | 03:10 PMअल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर टिकी निगाहें, ‘AA22xA6’ बनेगी पैन-इंडिया धमाका
Feb 24, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM













