मन नहीं लग रहा था…इसलिए मां को मार डाला! थाने पहुंचकर युवक ने सुनाई कहानी तो मच गया हड़कंप
Maharashtra Crime News: नाशिक में हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा कि मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मन नहीं लग रहा था...इसलिए मां को मार डाला! थाने पहुंचकर युवक ने सुनाई कहानी तो मच गया हड़कंप
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नाशिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी वृद्ध मां की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह ऊब गया था। इसके बाद आरोपी ने खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
दरअसल, यह पूरी घटना नाशिक के जेल रोड स्थित शिवाजीनगर इलाके की है, जहां मंगलवार (7 अक्टूबर) की रात 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां, यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
‘बोर हो गया था, इसलिए मां को मार दिया’
हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद नाशिक रोड पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा, “मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।” पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और घर की तलाशी ली। घर पहुंचने पर पुलिस को यशोदाबाई का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Board Exam में औसत मार्क लेकिन एंट्रेंस में टॉप रैंक, NEET और MHCET परिणामों ने खड़े किए कई सवाल
संजय राऊत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला, बोले- दबाव में काम कर रही हैं संस्थाएं
नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
नागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
यह भी पढ़ें- मोदी ने निकाली ‘नरेंदर सरेंडर’ की काट! मुंबई में बताई कांग्रेस की कमजोरी, राहुल गांधी को दिखाया आईना
आरोपी मानसिक रूप से बीमार है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद उर्फ बालू पाटिल को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसकी बिगड़ती मानसिक हालत के कारण कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।
