इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Indore Crime News: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में केस दर्ज किया है।
- Reported By: अंशुल मुकाती
इंदौर का बाणगंगा थाना (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )
Indore Artist Rape Complaint: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कलाकार की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपी की पहचान मोहम्मद राहुल उर्फ राहुल शेख के रूप में हुई है।
शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध
शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में एक इवेंट के सिलसिले में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि युवक ने शादी करने का भरोसा दिलाया और खुद को पति बताते हुए मांग में सिंदूर भरकर विवाह का विश्वास दिलाया। इसके बाद शादी का वादा करते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला गर्भवती हो गई।
असल पहचान सामने आने पर विवाद, धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने का आरोप
महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उसे आरोपी की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली। शिकायत के अनुसार, जब उसने इस बारे में सवाल किया तो आरोपी ने कथित रूप से शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपनाने, बुर्का पहनने और बेटे के जन्म की स्थिति में उसका खतना कराने की शर्त रखी। विरोध करने पर आरोपी ने उससे दूरी बना ली और संपर्क कम कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
इंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
घर पहुंचकर धमकी और मारपीट का भी आरोप
पीड़िता के अनुसार, बेटे के जन्म के बाद वह इंदौर लौट आई। कुछ समय बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और स्वयं को उसका पति बताते हुए साथ रहने का दबाव बनाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसकी मां को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने अपने परिचितों की मदद से बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
जांच जारी, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
बाणगंगा पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
