नहीं सुलझ रही नासिक की गुत्थी, बार संचालकों का अपहरण और गोलीबारी का मामला गरमाया
Nashik shooting: नासिक के सातपुर में प्रोटेक्शन मनी विवाद में हुई गोलीबारी और अपहरण के आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। मुख्य आरोपी भूषण लोंढे फरार है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नाशिक की गुत्थी सुलझती नहीं, बार संचालकों का अपहरण और गोलीबारी का मामला गरमाया
Nashik News: सातपुर स्थित आईटीआइ सिग्नल के पास होटल ऑरा बार गोलीबारी और फिरौती मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश लोंढे और उसके साथियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मंगलवार 14 अक्टूबर को इसे अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
यह घटना रविवार 5 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे आईटीआइ सिग्नल क्षेत्र में घटी थी। ‘प्रोटेक्शन मनी’ (हफ्ता वसूली) को लेकर हुए विवाद में भूषण लोंढे और उसके गिरोह ने बार के बाहर ग्राहक वरुण तिवारी पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया था। इसके अलावा आरोपियों ने बार संचालक पटेल और शर्मा से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के रूप में फिरौती भी वसूली थी। इस मामले में हत्या के प्रयास और फिरौती के तहत सातपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
अगले ही दिन बार संचालकों के परिवार का अपहरण
गोलीबारी की घटना के अगले ही दिन सोमवार 6 अक्टूबर को एक और सनसनीखेज मामला सामने आया था। ऑरा बार के संचालक बिपिन पुरुषोत्तम पटेल और संजय शर्मा के परिवार के सदस्यों को संदिग्ध प्रकाश लोंढे और उसके 4 साथियों ने कथित तौर पर अपहरण कर बंधक बना लिया था। इस संबंध में बुधवार 8 अक्टूबर को दूसरा मामला भी दर्ज किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रकाश लोंढे राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करता था, जबकि उसके बेटे और साथी अन्य लोगों की मदद से हफ्ता वसूली करते थे। इस पूरे मामले में प्रकाश लोंढे, दीपक लोंढे, संतोष पवार, अमोल पगारे, देवेश शिरताटे और शुभम गोसावी को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘गोदा से नर्मदा’ जलयात्रा मतलब त्रिवेणी संगम, पालक मंत्री विखे पाटिल का चौंडी में आयोजित बैठक में वक्तव्य
‘अशोक खरात के पापों की सजा मुझे क्यों?’ जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पत्नी कल्पना खरात के बयानों से सनसनी
छूटा बचपन: सोलापुर से सामने आए नाबालिग गर्भधारण के 34 मामले, POCSO के तहत कार्रवाई शुरू
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस ने मान ली हार’, बावनकुले का पलटवार, ZP में मनोनीत सदस्यों पर दिया बड़ा अपडेट
हालांकि, गिरोह का मुख्य सूत्रधार भूषण लोंढे अभी भी फरार है। मंगलवार को जब इन सभी संदिग्धों को कोर्ट में पेश किया गया, तो न्यायालय ने उन्हें शुक्रवार 17 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसी मामले में एक अन्य संदिग्ध सनी विट्ठलकर को भी क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है और देर रात तक उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी थी।
