'कांग्रेस ने मान ली हार', बावनकुले का पलटवार, ZP में मनोनीत सदस्यों पर दिया बड़ा अपडेट

Chandrashekhar Bawankule: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने नेहरू सेंटर को लेकर विजय वडेट्टीवार पर हमला बोला है।
Chandrashekhar Bawankule: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने नेहरू सेंटर को लेकर विजय वडेट्टीवार पर हमला बोला है।
चंद्रशेखर बावनकुले और विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Politics: चुनावों को लेकर राजस्व मंत्री व जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस सहित इंडिया आघाड़ी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि ये अभी से हार मान चुके हैं। उनकी मानसिकता ही पराजित हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास जाना सभी राजनीतिक पार्टियों का अधिकार है लेकिन कांग्रेस सहित इंडिया आघाड़ी अभी से ‘पराभूत मानसिकता’ में आ गई हैं।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि महायुति 51 फीसदी मतों के साथ स्थानीय निकाय चुनाव जीतेगी। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने भी आयोग के समक्ष आपत्ति जतायी थी। कोई भी आपत्ति ले तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम अपना काम करेंगे। साइंस सेंटर का नाम ‘साइंस सेंटर’ ही रखा गया है जिस पर कांग्रेस ने ‘नेहरू सेंटर’ नाम रखने के संदर्भ में टीका की है। इस पर उन्होंने कहा कि नाम की अपेक्षा काम महत्वपूर्ण है।

मिल सकते हैं मनोनीत सदस्य

मनपा की तरह ही जिला परिषद और पंचायत समितियों में मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति की मांग की जा रही है। इस संदर्भ में बावनकुले ने कहा कि जिला परिषद में 3 और पंचायत समितियों में 2 मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने आशा जताई की सीएम इसे मान्य करेंगे।

कोतवालों की मांगों पर कल निर्णय

राज्यभर के कोतवाल अपनी विविध मांगों को लेकर 36 दिनों से आंदोलनरत हैं। नागपुर में आंदोलन स्थल पर पालक मंत्री ने भेंट दी। उन्होंने कहा कि राज्य में चतुर्थ श्रेणी पद बंद कर दिया है, इसलिए यह मांग पूरी नहीं की जा सकती लेकिन उनकी अन्य मांगों पर विचार कर 16 अक्टूबर की होने वाली बैठक में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com