नासिक में स्कूली छात्रा से यौन शोषण, धमकी और वीडियो के जरिए ‘ब्लैकमेलर’, पीड़िता ने मांगी मदद
School Girl Abuse Case: नासिक की एक स्कूली छात्रा ने युवक द्वारा धमकी और वीडियो के जरिए बार-बार शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। पुणे में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस अंबड पुलिस को सौंपा गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Nashik Crime News: नासिक एक स्कूली छात्रा के साथ समय-समय पर बलात्कार किए जाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा पुणे स्थित भूमाता फाउंडेशन से मदद मांगने के बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ। पुणे की नरहे पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत केस दर्ज कर इसे आगे की जांच के लिए नासिक की अंबड पुलिस को सौंप दिया है।
इस मामले में हर्षल मधुकर माली नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धमकी और अश्लील वीडियो का जाल नासिक के सातपुर-अंबड लिंक रोड स्थित विराट संकुल क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में आपबीती सुनाई है। जब पीड़िता स्कूल में थी, तब उसकी पहचान आरोपी हर्षल माली से हुई थी।
वर्ष 2024 में जब लड़की घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसे आत्महत्या की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसने बार-बार शोषण किया। प्रताड़ना। से तंग आकर पीड़िता ने आरोपी से संपर्क तोड़। दिया था, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
अतिक्रमण हटाने का दावा खोखला, गोंदिया में 40 फुट चौड़ी सड़कें रह गई 20 फुट की
Toyota का बड़ा दांव: महाराष्ट्र में बनेगी नई फैक्ट्री, 2029 में लॉन्च होगी ऐसी SUV जो बढ़ाएगी सबकी टेंशन
नागपुर कचरा संकट: 3 दिवसीय हड़ताल के बाद मनपा सख्त, लापरवाह ठेकेदार कंपनी के खिलाफ जुर्माना शुरू
मुंबई और मीरा भाईंदर में गहराया जल संकट; निर्माण कार्यों और स्विमिंग पूलों की पानी आपूर्ति पर लगी रोक
यह भी पढ़ें:-मालेगांव में प्याज की खेती में भारी गिरावट, 60 हजार हेक्टेयर कम रकबा; किसान मक्का-चना की ओर मुड़े
अंबड पुलिस की सख्त कार्रवाई
पीड़िता वर्तमान में पुणे में शिक्षा ग्रहण कर रही है। आरोपी ने वहां भी उसे ढूंढ निकाला और उसके माता-पिता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मानसिक दबाव से परेशान होकर लड़की ने भूमाता फाउंडेशन से मदद की गुहार लगाई। घटना नासिक की होने के कारण अब स्थानीय पुलिस ने जांच की कमान संभाल ली है। पुणे पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर अंबड पुलिस ने हर्षल माली के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस गंभीर मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक शेवाले द्वारा की जा रही है।
