Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक के सातपुर में कचरे के ढेर, नागरिकों ने उठाए स्वास्थ्य पर सवाल; इलाके में बढ़ा कचरा संकट

Nashik Public Health Concern: नासिक के सातपुर क्षेत्र में कचरे के ढेर और सफाई व्यवस्था की लापरवाही से नागरिक परेशान हैं। प्रभाग सीमा विवाद के कारण सफाई कर्मचारी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 14, 2026 | 01:27 PM

Nashik Satpur Garbage Issue ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Satpur Garbage Issue: नासिक औद्योगिक क्षेत्र सातपुर के रिहाइशी इलाकों में नगर निगम की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रभागों की सीमाओं के तकनीकी पेंच में उलझकर सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा हजारों नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

उपमहापौर के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की कई गंभीर समस्याएं सामने आई। शनि मंदिर से सम्राट अपनाघर तक मुख्य सड़कों के किनारे कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं।

नागरिकों का आरोप है कि यहां हफ्तों तक सफाई नहीं होती और कचरा सड़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कचरे के ढेरों में आग लगाए जाने की घटनाओं से पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

धुले में गैस किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, जिले में 24 हजार से ज्यादा सिलेंडर स्टॉक; प्रशासन ने जारी किए आंकड़े

Mumbai: गोवंडी के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

मालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

वर्धा में ‘बुलडोजर’ गर्जा! इतवारा में मटन मार्केट का रास्ता रोकने वाली इमारतें हुई जमींदोज

इससे बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि घंटागाड़ी के कर्मचारी यह कहकर कचरा उठाने से मना कर देते हैं कि यह इलाका उनके प्रभाग में नहीं आता।

अधिकारियों में हड़कंप

शिकायत मिलते ही उपमहापौर विलास शिंदे ने अधिकारियों के लश्कर के साथ मौके पर धावा बोला, घनकचरा प्रबंधन विभाग के संचालक डॉ. आवेश पलोड और स्वच्छता निरीक्षक चिंतामण पवार की उपस्थिति में उपमहापौर ने कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें:-बढ़ते ट्रैफिक पर चिंता: द्वारका-नासिक रोड विस्तार में अंडरपास-फ्लाईओवर की मांग, विधायक देवयानी फरांदे का पत्र

शिंदे ने स्पष्ट किया कि प्रभाग की सीमा का बहाना बनाकर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता, उन्होंने अगले 24 घंटो के भीतर विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाने के निर्देश दिए।

उपमहापौर ने आदेश दिया कि तीनों प्रभागों (8, 9 और 11) के सफाई कर्मी आपसी समन्वय से करम करें ताकि भविष्य में ‘नो मैन्स लैंड का बहाना न बनाया जा सके।

Nashik satpur garbage crisis civic cleaning dispute health concerns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 01:27 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News
  • Solid Waste Management
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.