रंगों में सराबोर नासिक, रहाड़ियों में रंगपंचमी का उत्साह, मंत्री महाजन ने लगाई डुबकी
Nashik Rangpanchami Celebration: रंगपंचमी के अवसर पर नासिक शहर रंगों में सराबोर नजर आया। Girish Mahajan ने रहाड़ियों में डुबकी लगाकर और नागरिकों के साथ नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Rahadi Tradition ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Rahadi Tradition: नासिक रंगों के त्योहार रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को नासिक शहर पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आया। इसी उत्साहपूर्ण माहौल के बीच राज्य के कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नागरिकों के साथ रंगपंचमी का आनंद लिया।
उनकी उपस्थिति से शहर में उत्सव का माहौल और भी उत्साहित हो गया। नासिक की रंगपंचमी अपनी ‘रहाड़ियों (रंगों से भरे कुंड) के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
मंत्री गिरीश महाजन ने भी इस परंपरा का पूरा लुत्फ उठाया। मंत्री महाजन ने शहर के कुछ प्रमुख इलाकों में पहुंचकर रंगों से लबालब भरी रहाड़ी में डुबकी लगाई, जिसे देखकर वहां मौजूद युवा जोश से भर गए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में जलकुंभी हटाने पर खर्च को लेकर विवाद, 16.61 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा; मनपा पर उठे सवाल
मानसून की देरी से अकोला में गहराया जल संकट, 57 गांवों की जीवनरेखा उमा प्रकल्प अंतिम स्तर पर
पुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
केवल डुबकी ही नहीं, बल्कि गानों की धुन और वॉटर शॉवर के नीचे मंत्री जी का ऊर्जावान नृत्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। कई स्थानों पर उन्होंने नागरिकों से मुलाकात की और बिना किसी तामझाम के उनके साथ रंगों का त्योहार मनाया।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
मंत्री महाजन को इस तरह आम आदमी की तरह उत्सव मनाते देख नागरिकों ने उनके कई वीडियो और फोटो लिए, देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए, जिसमें उनका बेफिक्र अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
नासिक की पारंपरिक रंगपंचमी में मंत्री की इस भागीदारी ने उत्सव की चमक और बढ़ा दी। नासिक 5 की रंगपंचमी की परंपरा अद्वितीय है। यहां के लोगों का उत्साह और प्यार देखकर खुद को रोक पाना मुश्किल था।
यह भी पढ़ें:-नासिक स्मार्ट पार्किंग परियोजना फिर अटकी, चार कंपनियां तकनीकी रूप से अपात्र; पांचवीं बार टेंडर की तैयारी
रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में खुशहाली और भाईचारा लेकर आए, यही मेरी शुभकामना है। नागरिकों के साथ इस तरह उत्सव मनाना मेरे लिए भी यादगार अनुभव रहा।
-कुंभमेला मंत्री, गिरीश महाजन
