नासिक में खुलेंगे आधुनिक निजी दस्त पंजीकरण कार्यालय: 5218 सेवा शुल्क पर मिलेंगी VIP सुविधाएं और ई-स्टांपिंग

Nashik Real Estate News: नासिक में जल्द शुरू होंगे निजी दस्त पंजीकरण कार्यालय। VFS ग्लोबल जैसी कंपनियों के माध्यम से VIP सुविधाओं के साथ एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी स्टांप और ई-पंजीकरण सेवाएं।
Private property registration offices to open in Nashik soon. Managed by VFS Global, these centers will offer one-stop VIP services for stamp duty and document registration.
Nashik Property Registration (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Property Registration News: महाराष्ट्र में स्टांप शुल्क एवं संपत्ति दस्त पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने निजी दस्त पंजीकरण कार्यालय शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से कुल 60 निजी स्टांप शुल्क कार्यालयों को मंजूरी दी गई है। यह सेवा व्हीएफएस ग्लोवल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दूसरे चरण में नाशिक शहर को शामिल किया गया है। पहले चरण में मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर में 5 कार्यालय शुरू किए जाएंगे, जिसके ठीक बाद नाशिक में भी यह आधुनिक कार्यालय क्रियान्वित होगा।

ये होंगी प्रमुख विशेषताएं और सुविधाएं कार्यालय शुरू होने के बाद स्टांप शुल्क भुगतान, ई-स्टांपिंग, दस्तावेजों की जांच और शुल्क सत्यापन जैसी सभी सेवाएं 'वन-स्टॉप' प्रणाली के तहत एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इन निजी स्टांप कार्यालयों को पूरी तरह आधुनिक और उपभोक्ता-अनुकूल बनाया गया है- प्रीमियम सुविधाएंः वातानुकूलित कार्यालय, बैठने की बेहतर व्यवस्था और वीआईपी सुविधाएं।

समय की बचत

भीड़भाड़ से बचने के लिए सरल और तेज प्रक्रिया। अतिरिक्त शुल्कः इन विशेष सुविधाओं के लिए मूल स्टांप शुल्क के अतिरिक्त लगभग 5217.96 रुपये का सेवा शुल्क लिए जाने की संभावना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्यालय निजी स्वरूप के होने के बावजूद दस्त पंजीकरण की पूरी कानूनी प्रक्रिया महाराष्ट्र पंजीकरण विभाग के अधीन ही संपन्न होगी।

बड़े लेन-देन वाले शहर को मिलेगी राहत

  • राजस्व विभाग के मार्गदर्शन में सेवाएं प्रदान करते समय सरकारी नियम और शुल्क संरचना यथावत रखी जाएगी।
  • डिजिटल प्रणाली का अधिक उपयोग कर प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • नासिक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में संपत्ति की खरीद-फरोख्त और अनुबंध संबंधी लेन-देन होते हैं। इस नए कार्यालय से नागरिकों, चकीलों और बिल्डरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
  • प्रशासन द्वारा कार्यालय के स्थान और क्रियान्वयन की विस्तृत योजना जल्द ही घोषित की जाएगी।
  • गौरतलब है कि इससे पहले भी विभाग ने बिल्डरों को पंजीकरण की सुविधा दी थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे नए और व्यापक स्वरूप में पेश किया जा रहा है।
Navbharat Live
navbharatlive.com