नासिक पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान की कड़ी कार्रवाई, असामाजित तत्वों की हो रही जांच

नासिक पुलिस ने आने वाले त्योहारों को लेकर कमर कस ली है। शहर में कानूनी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नासिक पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। जिसमें रिकॉर्ड 232 अपराधियों की जांच हुई।
Maharashtra Police
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Nashik News In Hindi: आगामी गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद को देखते हुए शहर की कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने विशेष तलाशी अभियान चलाया, यह अभियान मंगलवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चला, जिसमें आपराधिक रिकॉर्ड वाले 232 अपराधियों की जांच की गई।

सूत्रों के अनुसार, कई संदिग्धों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई भी दर्ज की गई।पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के आदेश पर यह अभियान शुरू किया गया। उनके निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त मोनिका राउत, सहायक पुलिस आयुक्त संगीता निकम और नितिन जाधव ने जोन 1 के सात पुलिस थानों के थाना प्रभारियों और अनमालदारों को मार्गदर्शन दिया। कई इलाकों में उच्च तकनीक पर आधारित तलाशी अभियान चलाया गया।

रिकॉर्ड में दर्ज 127 संदिग्धों को थानों में बुलाकर पूछताछ की गई। निर्वासित अपराधियों में से 32 संदिग्धों की भी जांच की गई। इनमें सूरज कांतिलाल वर्मा (24, निवासी रेणुका रेजीडेंसी, दत्तात्रय नगर, अमृतधाम) के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 142 के तहत कार्रवाई की गई.

पुलिस आयुक्त का आदेश

शहर में अपराधियों के विरुद्ध अचानक तलाशी, चौतरफा घेराबंदी और नाकाबंदी कर कार्रवाई की जाएगी।घरों की तलाशी और डिजिटल तकनीक का उपयोग अनिवार्य होगा।

31 अपराधियों से पूछताछ

पंचवटी और भद्रकाली में हथियार रखने वाले 31 लोगों से पूछताछ की गई।पंचवटी के पीयूष रामदास सोनवणे (19) और भद्रकाली के कैलाश कुंभकरण उर्फ मुन्ना कासर (23) के विरुद्ध भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 और भारतीय दंड संहिता की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ।

तलाशी अभियान के दौरान की गई कार्रवाई

127 मामले व्यक्ति और संपत्ति के विरुद्ध अपराधों के लिए दर्ज 32 निर्वासित अपराधी 42 फरार अपराधी 31 शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई

Navbharat Live
navbharatlive.com