नासिक में हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पंचवटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Nashik News: नासिक के पंचवटी इलाके में पुलिस ने कन्नमवार ब्रिज के पास कार्रवाई कर देशी पिस्तौल और कोयता के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Crime News: नासिक शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पंचवटी पुलिस प्रशासन ने अमरधाम परिसर स्थित कन्नमवार ब्रिज के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल (गावठी कट्टा) कारतूसों सहित और एक धारदार लोहे का कोयता बरामद किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्नमवार ब्रिज के नीचे कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में घातक हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पंचवटी पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और रविवार, 21 दिसंबर की रात मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही युवक घबराने लगे, जिसके बाद उन्हें पकड़कर तलाशी ली गई।
तलाशी में मिला गावठी कट्टा और कोयता
तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी पिस्तौल, जिसमें कारतूस भरे हुए थे, और एक लोहे का धारदार कोयता मिला। बरामद हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इन हथियारों के चलते किसी गंभीर अपराध की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शिकारी खुद यहां शिकार हो गया! आवारा बिल्लियों को पकड़ने चली नासिक मनपा, खुद बनी ‘भीगी बिल्ली’
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
चोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
धुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान उजागर
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल संतोष बंदरे (18), निवासी कुंभारवाड़ा, भद्रकाली और अक्षद अविनाश जाधव (19), निवासी म्हाडा बिल्डिंग, आडगांव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र कम होने के बावजूद उनके पास घातक हथियार मिलना पुलिस के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- ‘संजय राउत ही अब उद्धव गुट के मुखिया’, शिवसेना नेता शिरसाट ने ऐसा क्यों बोला?
शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी अमोल देशमुख की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से हासिल किए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाले थे।
आगे की जांच जारी
इस पूरे मामले की आगे की जांच पंचवटी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक सतीश शिरसाठ कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
