दावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी
Monsoon Task Force Missing: नासिक में भारी बारिश के बाद मनपा की मानसून टास्कफोर्स निष्क्रिय हो गई। कई वार्डों में सफाई और जल निकासी अधूरी रही, पार्षदों को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
नासिक महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Monsoon Task Force Missing: मानसून से पहले नालों की सफाई, चेंबर मरम्मत और स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीटने वाले मनपा के ‘मानसून-पूर्व टास्कफोर्स’ की कार्यप्रणाली महज कुछ ही वार्डों तक सिमट कर रह गई है।
बीते मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जब पूरे शहर को जलमग्न कर दिया, तो उसके बाद से बारिश की तरह यह टास्कफोर्स भी सड़कों से पूरी तरह गायब हो गया है। पिछले पांच दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के इस टास्कफोर्स का काम बंद है, जिसके चलते आधे शहर में स्वच्छता अभियान अधर में लटक गया है।
मानसून टास्कफोर्स की सक्रियता
शहर में जगह-जगह चल रहे विकास कार्यों, सड़कों पर बने गड्ढों, मिट्टी से भरे चेंबरों और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए मनपा ने जुलाई की शुरुआत में सभी 6 मंडलों के लिए वार्डवार मानसून-पूर्व टास्कफोर्स का गठन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
सिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध
नागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में बने इस फोर्स में शुरुआती दिनों में आयुक्त, महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति के सभापति और संबंधित वार्डों के पार्षदों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कुछ वार्डों में इसके जरिए बेहतर काम भी हुआ, जिससे नागरिकों को राहत मिली।लेकिन जैसे ही मंगलवार से बारिश का जोर बढ़ा, टास्कफोर्स की सक्रियता ठप हो गई।
बुधवार को मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों के नदारद रहने पर कई पार्षदों ने खुद मोर्चा संभाला। कुछ ने श्रमदान से तो कुछ ने अपने निजी खर्च से जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
बारिश से हुए नुकसान के कारण दो दिन तक पूरी प्रशासनिक मशीनरी उसी में उलझी रही, लेकिन बारिश थमने के बाद भी टास्कफोर्स का काम दोबारा शुरू नहीं हो सका। हैरान करने वाली बात यह है कि टास्कफोर्स ने जिन इलाकों में काम का दावा किया था, वहीं बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला।
शनिवार से शुरू होना था दौरा
तय समय सारिणी के अनुसार, शनिवार 10 जुलाई से तीन दिनों के लिए पंचवटी, नासिक पूर्व, नासिक रोड, सिडको और सातपुर मंडलों के वार्ड संख्या- 4, 23, 21, 29 और 26 में यह अभियान शुरू होना था।
हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से किसी भी वार्ड में टास्कफोर्स ने काम शुरू नहीं किया है। इससे साफ है कि इस अभियान को बीच में ही समेट दिया गया है।
यह भी पढ़ेः- नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
प्रतिक्रिया
वार्ड पार्षद सरिता सोनवणे ने बताया कि हमें आश्वासन दिया गया था कि वार्ड नं.- 4 में टास्कफोर्स के माध्यम से मानसून-पूर्व कार्य किए जाएंगे। लेकिन जब भारी बारिश हुई, तब भी नासिक मनपा का कोई अधिकारी या कर्मचारी यहां नहीं भटका। वार्ड की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।
