Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 सितंबर से 7 दिन तक चलेगा किसानों का आंदोलन, केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

Onion Farmers Protest: प्याज की गिरती कीमतों से नाराज किसान 12 सितंबर से 7 दिन का फोन आंदोलन करेंगे। संगठन ने सब्सिडी व प्रति क्विंटल 1500 रुपये अनुदान की मांग सरकार से की।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 08, 2025 | 09:43 PM

प्याज (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: प्याज के लगातार गिरते दामों को लेकर महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक किसान संघटन ने आक्रामक रुख अपनाया है। संगठन ने घोषणा की है कि 12 सितंबर से 7 दिन तक राज्यव्यापी फोन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसान राज्य के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को फोन कर अपने सवाल सीधे तौर पर उठाएंगे।

संघटन के प्रमुख भारत दिघोले ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। किसान पिछले छह महीनों से उचित दामों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को उत्पादन लागत तक की कीमत नहीं मिल रही और हर साल प्याज उत्पादकों को 200 से 300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है।

प्याज पर सब्सिडी

किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तत्काल निर्यात बढ़ाने के लिए प्याज पर सब्सिडी दे। साथ ही, पिछले कुछ महीनों में सस्ते दाम पर प्याज बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 1500 रुपये की अनुदान राशि दी जाए। संगठन का कहना है कि नाफेड और एनसीईएफ को कम कीमत पर प्याज बाजार में नहीं लाना चाहिए।

दबाव बनाएंगे किसान

फोन आंदोलन के दौरान किसान सीधे जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें प्याज दर वृद्धि के समर्थन में ठोस भूमिका लेने की मांग करेंगे। राज्यभर के हजारों किसान 7 दिन तक रोजाना फोन कर अपना आवाज प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे। संगठन ने चेतावनी दी है कि केंद्र और राज्य सरकार ने यदि तत्काल हस्तक्षेप कर उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50% लाभ सहित दाम घोषित नहीं किया, तो किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब होगी।

ये भी पढ़े: एनडीए का बड़ा ऐलान! शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को मिला उपराष्ट्रपति चुनाव में खास रोल

निर्यातबंदी और स्टॉक में रखे प्याज को कम दाम पर बेचने जैसे निर्णय स्थगित किए जाएं। भारत दिघोले ने कहा कि अब किसानों की गय नहीं होगी और यदि सरकार ने जल्द नीति नहीं बदली तो आंदोलन और उग्र होगा।

Nashik onion farmers phone agitation bharat dighole subsidy demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Nashik
  • Onion

सम्बंधित ख़बरें

1

सावधान! चने के नाम पर जहर, गोरखपुर में कैंसर वाला चना बरामद; वीडियो में देखें पूरा मामला

2

4-4 लग्जरी घर, जिम और स्विमिंग पूल, रांची में कैसी है धोनी की लाइफस्टाइल; वीडियो में देखें सबकुछ

3

27 साल की सजा पर संकट! ब्राजील की संसद ने पास किया नया बिल, क्या जेल से बाहर आ पाएंगे बोलसोनारो?

4

पूरी हुई प्रतिज्ञा…तो चार साल बाद कटवाए बाल, सामने आया VIDEO, जानिए क्या थी राम कदम की कसम?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.