नए टर्मिनल का भूमिपूजन, ओझर एयरपोर्ट विस्तार से नासिक को नई उड़ान: फडणवीस

Nashik Ojhar Airport: मुख्यमंत्री फडणवीस ने ओझर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भूमिपूजन कर नासिक के औद्योगिक और कुंभ विकास के लिए इसे बड़ी छलांग बताया। 13 हजार करोड़ निवेश का मार्ग खुला।
Bhoomipujan of new terminal, Ojhar airport expansion to provide new flights to Nashik: Fadnavis
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Kumbh Mela 2027: नासिक "हवाई यात्रा अब विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। एयरपोर्ट का यह विस्तार नासिक को औद्योगिक प्रगति में लंबी छलांग लगाने में मदद करेगा।" यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ओझर एयरपोर्ट पर आयोजित नए एकीकृत टर्मिनल भवन के भूमिपूजन समारोह में व्यक्त किया।

इस अवसर पर कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन, दादाजी भुसे, शिवेंद्रसिंहराजे भोसले और नरहरी झिरवाल सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। कुंभ मेला और विकास का मेगा प्लान मुख्यमंत्री ने नासिक के भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ 8 से 10 गुना बढ़ने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। दावोस यात्रा के जरिए नासिक के लिए 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग साफ हुआ है।

कार्गो परिवहन के मामले में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

कुंभ मेले के उपलक्ष्य में जिले में कुल 30 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। 'परिक्रमा मार्ग जिले के लिए ग्रोय इंजन का काम करेगा, लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने बताया कि इस विस्तार के बाद नासिक का सीधा हवाई संपर्क राज्य के 22 जिली से हो जाएगा। कृषि प्रधान जिला होने के नाते यहां के फल और सब्जियों के निर्यात को वैश्विक बाजार मिलेगा, विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम के अनुसार, नासिक डयाई अड्डा कागों परिवहन के मामले में फिलहाल महाराष्ट्र में दूसरे स्थान पर है, जिसे और भी बेहतर बनाया जाएगा।

तय समय में होगा टर्मिनल का काम

MSIDC के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित ने आश्वासन दिया कि टर्मिनल का निर्माण कार्य तय समय के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाएगा, समारोह के दौरान जिला प्रशासन और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए, जो एपरपोर्ट के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

4 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त कार्य कुंभ के लिए

शुरुआत: दिसबर 2017 (उड़ान योजना के तहत)।कार्यों रैंकिंग: महाराष्ट्र में दूसरा स्थान, प्रस्तावित। निर्देश: 4 हजार करोड़ के अतिरिक्त कार्य कुंभ मेले के लिए, कनेक्टिविटी: 22 जिलों से सीधा जुडाव।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com