प्रेमी के लिए पति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
Nashik Murder Case: नासिक में पत्नी और प्रेमी ने युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की। फरार आरोपी प्रफुल्ल कांबले और योगेश जाधव को अपराध शाखा ने अहिल्यानगर से पकड़ा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉन्सेप्ट इमेज
Nashik News: नाशिक शहर के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में अनैतिक संबंधों से उपजे विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रफुल्ल दिलीप कांबले और योगेश बाळासाहेब जाधव दोनों बोल्हेगांव, अहिल्यानगर के निवासी बताए गए हैं।
इंदिरानगर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, संतोष अशोक काले की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि यह हत्या उसकी पत्नी पार्वती ने अपने प्रेमी प्रफुल्ल कांबळे के साथ मिलकर रची साजिश के तहत करवाई। हत्या के बाद प्रफुल्ल कांबले अपने साथी योगेश जाधव के साथ अहिल्यानगर जिले में फरार हो गया था।
पुलिस की कार्रवाई
नाशिक अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत तोडकर और उपनिरीक्षक संतोष फुंदे ने अहिल्यानगर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक किरण कबाडी को जानकारी दी। इसके बाद सहायक निरीक्षक हरीश भोये के मार्गदर्शन में पुलिस अमलदार विष्णु भागवत, किशोर शिरसाठ, सागर ससाणे, फुरकान शेख और प्रशांत राठोड की टीम गठित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
यह भी पढ़ें- मुंबई से अगवा, पुणे में बरामद! सस्पेंडेड IAS पूजा खेडकर के घर मिला ट्रक ड्राइवर, मां पर भी गिरी गाज
शनिवार 13 सितंबर को जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई। इसी दौरान प्रफुल्ल कांबळे नवनाथनगर रोड, बोल्हेगांव गांवठाण इलाके में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसका साथी योगेश जाधव भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए नाशिक शहर के इंदिरानगर पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।
