नासिक मनपा का ‘पटपंजीकरण अभियान’ शुरू, मनपा स्कूलों में बढ़ेगा दाखिला; 25 मार्च तक चलेगा प्रवेश अभियान
Nashik Municipal School Enrolment Drive: नासिक मनपा ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्कूलों में शत-प्रतिशत प्रवेश के लक्ष्य के साथ 'पटपंजीकरण अभियान' शुरू किया है, जो 25 मार्च तक पूरे शहर में चलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Civic Education Department Initiative ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Civic Education Department Initiative: नासिक महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने और ‘शत-प्रतिशत प्रवेश’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘पटपंजीकरण अभियान’ शुरू किया है।
यह अभियान 25 मार्च 2026 तक पूरे शहर में चलाया जाएगा। मनपा स्कूलों का ‘हाई-टेक’ चेहरा अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए मनपा स्कूलों में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रचार किया जा रहा है
डिजिटल लर्निंगः हर स्कूल में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर लैब और ई-लर्निंग की व्यवस्था।
सम्बंधित ख़बरें
लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
PM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता घटी, 124 मंडलों में अतिवृष्टि, जलगांव में 6 की मौत और पंढरपुर में बाढ़ का संकट
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नवाचारः ‘प्रोजेक्ट जिज्ञासा’, टिंकरिंग लैब और स्पेलिंग बी प्रतियोगिताएं,
विशेष अनुभवः मेधावी छात्रों के लिए ‘इसरो’ की यात्रा और शैक्षणिक भ्रमण (तारा मंडल, ट्रैफिक पार्क)।
आनंददायी शिक्षाः हर शनिवार को ‘हैप्पी सैटरडे’ और विभिन्न क्लब एक्टिविटीज के जरिए कौशल
विकास।
प्रभात फेरी व दत्तक योजनाः अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।
शिक्षकों के साथ-साथ आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुहिम में शामिल हैं।
प्रमुख विशेषताएं
अभिभावकों को सरकारी स्कूलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सामने रखा है। दाखिला लेने वाले हर छात्र को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, आकर्षक यूनिफॉर्म और पूरी तरह से सुरक्षित स्कूली वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्कूलों में डिजिटल लर्निंग टूल्स और स्मार्ट शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों पर फोकस: अंबड, सातपुर, सिन्नर फाटा, गोदा घाट और पंचवटी जैसे क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
डॉ. मिता चौधरी ने बताया कि शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा करने वाले शिक्षकों और स्कूलों की विभाग द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-घर बैठे मिलेंगी किताबें, निफाड में ‘नासिक ग्रंथोत्सव 2025’ का आगाज; डिजिटल लाइब्रेरी से लाख किताबों की जानकारी
मनपा स्कूल अब गुणवत्ता और डिजिटल सुविधाओं के मामले में निजी स्कूलों के समकक्ष हैं। अभिभावक अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।”
– मनपा शिक्षा विभाग, प्रशासनाधिकारी, डॉ. मिता चौधरी
