घर बैठे मिलेंगी किताबें, निफाड में 'नासिक ग्रंथोत्सव 2025' का आगाज; डिजिटल लाइब्रेरी से लाख किताबों की जानकारी

Nashik Granthotsav 2025: निफाड में 'नासिक ग्रंथोत्सव 2025' का आगाज हुआ। डिजिटल लाइब्रेरी ऐप के जरिए अब पाठक घर बैठे 42 लाख से अधिक पुस्तकों की जानकारी और उपलब्धता देख सकेंगे।
Books Delivered to Your Doorstep: 'Nashik Granthotsav 2025' Kicks Off in Niphad; Digital Library Offers Access to Information on Lakhs of Books
Niphad Book Festival Maharashtra ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Niphad Book Festival Maharashtra: नासिक महाराष्ट्र राज्य पुस्तकालय निदेशालय और जिला पुस्तकालय कार्यालय के तत्वावधान में निफाड में 'नासिक ग्रंथोत्सव 2025' का शानदार आगाज हुआ। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में वाचन संस्कृति को आधुनिक बनाना और नई पीढ़ी में पढ़ने की आदत विकसित करना है।

डिजिटल लाइब्रेरीः घर बैठे मिलेंगी किताबें कार्यक्रम के दौरान राज्य पुस्तकालय संचालक अशोक गाडेकर ने पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण पर अपनी बात रखी। पाठकों की सुविधा के लिए एक विशेष ऐप विकसित किया गया है।

इसके माध्यम से पाठक प्रदेश भर की 42 लाख से अधिक पुस्तकों का डेटा और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, पुस्तकालयों के बेहतर प्रबंधन के लिए 'ग्रंथपाल कोर्स' की अवधि को बढ़ाकर 6 महीने कर दिया गया है, ताकि प्रशिक्षुओं को आधुनिक लाइब्रेरी तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सके।

ग्रंथ दिंडी और सांस्कृतिक उत्सव

ग्रंथोत्सव की शुरुआत पारंपरिक भव्य ग्रंथ दिंडी के साथ हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया और पुस्तकों के महत्व के नारे लगाए।

समाज के हर वर्ग तक ज्ञान पहुंचाने के लिए जेलों के पुस्तकालयों को भी विशेष पुस्तक सेट और फर्नीचर (रैंक) उपलब्ध कराए गए है। इस अवसर पर जिला पुस्तकालय अधिकारी सुनील जगताप, सहायक संचालक सचिन जीपुले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में पुस्तक प्रेमी मौजूद रहे।

42 लाख किताबें, एक क्लिक पर !

ऐप की क्षमता 42 लाख पुस्तकों की जानकारी, कोरों बदलाव ग्रंथपाल प्रशिक्षण 2 माह से बढ़कर 6 माह, ग्रंथ दिडी स्थान: निफाड (नासिक ग्रंथोत्सव 2025) प्रमुख फौकसः डिजिटल वाचन और कौशल विकास, विशिष्ट कार्यः कैदियों के लिए गोलों में नई पुस्तकालय सुविधाएं,

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com