प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nashik Candidates Assets : नासिक के महानगरपालिका चुनाव में उतरे उम्मीदवारों की संपत्ति के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामों अनुसार, चुनावी मैदान में उतरे 735 उम्मीदवारों में से 35 उम्मीदवार करोड़पति हैं। पिछले सात सालों में कई पुराने पार्षदों की संपत्ति दोगुनी से तीन गुनी तक बढ़ गई है। लखपति उम्मीदवारों की संख्या भी सौ के पार है। ताज्जुब की बात यह है कि कुछ उम्मीदवारों के पास लाखों रुपये के मोबाइल फोन हैं, जो उनकी ‘अमीरी’ की कहानी बयां कर रहे हैं।
दौलत की इस रेस में भाजपा के उम्मीदवार सबसे आगे नजर आ रहे हैंः
निर्दलीय उम्मीदवार शशिकांत जाधव 43.28 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ स्वतंत्र उम्मीदवारों में सबसे रईस बनकर उभरे हैं। वहीं, शिंदे गुट समर्थित पूर्व मेयर अशोक मुर्तडक के पास भी 4.98 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उम्मीदवारों ने हलफनामे में अपनी जमीन, मकान, सोना और बैंकों में जमा राशि के साथ-साथ लिए गए लोन का भी पूरा ब्यौरा दिया है।
यह भी पढ़ें:- फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
| क्रमांक | उम्मीदवार का नाम | संपत्ति |
|---|---|---|
| 1 | दीपाली गीते | 130.30 करोड़ रुपए |
| 2 | संजय चव्हाण | 74.18 करोड़ रुपए |
| 3 | कल्पना चुंभले | 41.79 करोड़ रुपए |
| 4 | अजय बोरस्ते | 40.87 करोड़ रुपए |
| 5 | हिमगौरी आहेर | 27.29 करोड़ रुपए |
| 6 | मुकेश शहाणे | 21.53 करोड़ रुपए |
| 7 | दिनकर पाटिल | 17.37 करोड़ रुपए |
| 8 | संभाजी मोरुस्कर | 11.79 करोड़ रुपए |
| 9 | रंजना भानसी | 9.00 करोड़ रुपए |
| 10 | डॉ. हेमलता पाटिल | 7.05 करोड़ रुपए |
हलफनामों से यह भी साफ हुआ है कि उम्मीदवारों के पास न केवल जमीन और जायदाद है, बल्कि वे आधुनिक गैजेट्स के भी शौकीन हैं। कई उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में लाखों रुपये के मोबाइल फोन और महंगी घड़ियों का जिक्र किया है। इसके अलावा भारी भरकम लोन लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी काफी ज्यादा है।