नासिक मनपा भर्ती: इंजीनियर व फायर स्टाफ की परीक्षा 24-25 फरवरी को; राज्यभर में परीक्षा केंद्र
Nashik Municipal Corporation: नासिक मनपा में 300 पदों की भर्ती के लिए 19,400 आवेदन आए हैं। परीक्षा 24-25 फरवरी 2026 को होगी और हॉल टिकट 8 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Recruitment Exam: नासिक महानगरपालिकाचुनाव के बाद अब प्रशासनिक रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मनपा में तकनीकी संवर्ग के 114 इंजीनियरों और अग्निशमन विभाग के 186 वाहन चालकों व फायरमैन, यानी कुल 300 पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती के लिए राज्यभर से 19,400 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उपायुक्त (प्रशासन) लक्ष्मीकांत सातालकर ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की है। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही है।
लिखित परीक्षा 24 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से 8 दिन पहले उनके ऑनलाइन लॉगिन आईडी पर हॉल टिकट उपलब्ध करा दिए जाएंगे, राज्य के लगभग 10 से 11 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
अदालत के फैसले से पहले आतंकी कहना गलत, नासिक TCS केस में निदा खान की गिरफ्तारी पर वारिस पठान का कड़ा रुख
छुट्टी पाने के लिए कैदियों का कारनामा, मोर्शी ओपन जेल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खुलासा
हज यात्रियों का डेटा और कैफे का वीडियो, जोगेश्वरी अस्पताल के डॉक्टर से 15 लाख की फिरौती की मांग
24 साल बाद ‘मेगा भर्ती’ की नींव
नासिक महानगरपालिका में पिछले 24 वर्षों से नियमित भर्ती नहीं हुई है। वर्तमान में मनपा ‘बी’ श्रेणी में आती है, लेकिन कर्मचारियों का ढांचा अभी भी ‘सी’ श्रेणी के पुराने नियमों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें:-आश्रम स्कूलों में आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, AE-BAS पोर्टल से ट्राइबल स्कूलों में पारदर्शिता
आयुक्त मनीषा खत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन ने अब इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है। सिंहस्थ कुंभमेला 2027 से पहले रिक्त पदों को भरना प्रशासन के लिए अनिवार्य है ताकि शहर की बुनियादी सेवाओं को सुचारू रखा जा सके।
रिक्त पदों का गणित और भविष्य की योजना
सद्यस्थिति में नासिक मनपा में ‘अ’ से ‘डी’ सवर्ग के कुल 7,725 पद मंजूर है, जिनमें से लगभग 3,800 पद खाली पड़े हैं।
हालांकि प्रशासन ने 9.016 पदों का नया संशोधित आकृतिबंध सरकार को भेजा है, लेकिन अभी उसे मंजूरी मिलना बाकी है।
पहले चरण में तकनीकी और अग्निशमन विभाग की भर्ती की जा रही है क्योंकि इन विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है। तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।
