18 मार्च को नासिक मनपा महासभा, शहर के विकास पर नजर; सिंहस्थ तैयारियों पर अहम फैसलों की उम्मीद
Nashik Municipal Corporation Meeting: नासिक मनपा की सर्वसाधारण महासभा 18 मार्च को होगी। बैठक में शहर के विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
- Written By: अंकिता पटेल
nashik civic development projects ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Civic Development Projects: नासिक महानगरपालिका की मार्च 2026 माह की सर्वसाधारण महासभा बुधवार 18 मार्च को आयोजित की जाएगी। शहर के विकास कार्यों को गति देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में होने की संभावना के कारण नगरसेवकों के साथ-साथ नागरिकों को भी नजर इस महासभा पर टिकी हुई है।
सिंहस्थ और बुनियादी ढांचाः प्राथमिकता पर चर्चा महासभा के एजेंडे में शहर की बुनियादी सुविधाओं और आगामी बड़े आयोजनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। कुंभमेले के लिए आरक्षित एवं अधिग्रहित भूमि के सर्वेक्षण और संबंधित कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी देने का प्रस्ताव सभा के समक्ष रखा जाएगा।
शिक्षा और समाज कल्याण के प्रस्ताव
स्थानीय ठेकेदारों और अभियंताओं को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक के विकास एवं मरम्मत कार्यों को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में बीच सड़क पर हत्या, 6 हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मारा
नसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
जालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
सिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 26 साल से जारी पहल बनी मिसाल, फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश
मनपा के वर्ष 2026-27 के बजट के अंतर्गत खेड़े विकास निधि’ के प्रावधानों पर भी निर्णय अपेक्षित है। प्रशासनिक और शैक्षणिक सुधारों को लेकर भी कई प्रस्ताव विचाराधीन रहेंगे।
आगनवाडियों में नई कक्षाओं का निर्माण और छात्रों के लिए भौतिक सुविधाए उपलब्ध कराना, मनपा स्कूलों की जर्जर इमारतों की मरम्मत के लिए विशेष निधि की स्वीकृति। नासिक पूर्व स्थित दत्त मंदिर परिसर की सड़क का नामकरण और बेघर आश्रय केंद्रों के प्रबंधन से जुड़े विषय
बजट और राजनीतिक नियुक्तियां
इस महासभा के बाद बजट के लिए एक विशेष सत्र अलग से आयोजित किया जाएगा।
बजट सत्रः स्थायी समिति द्वारा संशोधित बजट को महासभा में अंतिम स्वीकृति के लिए अलग से पेश किया आएगा।
राजनीतिक पदः वर्तमान महासभा में सबसे ज्यादा उत्सुकता विपक्ष के नेता, सभागृह नेता और स्वीकृत नगरसेवकों के चयन को लेकर है, जिसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज
महासभा का एजेंडा
दिनांक और समयः 18 मार्च 2026, सुबह 11:30 बजे।
स्थानः राजीव गांधी भवन (मनपा मुख्यालय)।
कुल विषयः 12 महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास मुद्दे।
बड़े निर्णयः सिंहस्थ 2027 सर्वे, 10 लाख तक की ऑफलाइन निविदा, शैक्षणिक निधि।
राजनीतिक नियुक्तियांः विपक्ष नेता और सभागृह नेता का चयन।
