नासिक मनपा में भाजपा की शानदार वापसी, 73 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत; विकास के एजेंडे पर मुहर
BJP Clear Majority: नासिक मनपा चुनाव में BJP ने 73 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। 122 सदस्यीय निगम में अब BJP अकेले दम पर सत्ता बनाएगी। विकास व कुंभ तैयारी के मुद्दों पर मतदाताओं ने समर्थन दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Election: नासिक नगर निगम चुनाव में आखिरकार भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और अब वह नासिक महानगरपालिका में अकेले दम पर सत्ता बनाने जा रही है। 122 सदस्यीय नगर निगम में सत्ता के लिए जरूरी 62 के जादुई आंकड़े को भाजपा ने आसानी से पार कर लिया है।
अब तक घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा को 73 सीटों पर जीत मिल चुकी है। मतगणना का अंतिम चरण पूरा होने के बाद भाजपा का आंकड़ा 70 के करीब पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में यह चुनाव भाजपा के लिए बेहद प्रतिष्ठा का विषय था, जिसमें पार्टी ने निर्विवाद रूप से सफलता हासिल की है।
महानगरपालिका में अब फिर से भाजपा की सत्ता आने जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने विकास, बुनियादी ढांचे, आगामी कुंभ मेले की तैयारी, स्मार्ट सिटी परियोजना और नागरिक सुविधाओं जैसे मुद्दों को आक्रामक रूप से उठाया था।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में दिव्यांग कोटे की नौकरियों की होगी जांच, 425 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार
ठाणे नगर निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें VIDEO
राज्यसभा से पहले भुजबल की शर्त! मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा; सियासी गलियारों में तेज हुई अटकलें
अकोला की 223 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 12 जून को होगी आरक्षण लॉटरी
चुनाव परिणामों से साफ है कि मतदाताओं ने इन मुद्दों पर भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। कई वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि कुछ जगहों पर कड़े मुकाबले में भी भाजपा ने बाजी मारी।
शिंदे गुट दूसरे नंबर पर
इस चुनाव में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) दूसरे नंबर की पाटी बनकर उभरी हैं। शिंदे गुटने अब तक 21 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि भाजपा की तुलना में यह संख्या कम रही और शिंदे गुट सत्ता से बाहर रह गया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), रिपब्लिकन सेना गठबंधन और महाविकास आघाड़ी ने कुछ वार्डों में अच्छी टक्कर दी, लेकिन कुल मिलाकर भाजपा का दबदबा बना रहा।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा चुनाव: गठबंधन से दूरी शिंदे गुट को पड़ी महंगी, भाजपा को मिला बहुमत
इस चुनाव में 122 में से 96 सीटों पर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सीचा मुकाबला देखने को मिला। भाजपा ने यह चुनाव पूरी तरह अकेले लड़ा था।
122 सीटों के लिए हुआ चुनाव
नासिक महानगरपालिका के 31 प्रभागों की कुल 122 सीटों के लिए यह चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कुल 735 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनमें 527 उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों से और 208 उम्मीदवार निर्दलीय थे। भाजपा से सबसे ज्यादा 38 पूर्व नगरसेवक चुनाव लड़ रहे थे, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) से 30 पूर्व नगरसेवक मैदान में थे।
