नासिक मनपा बजट अटका: 14 दिन बाद भी नहीं बनी सहमति, टैक्स प्रस्ताव पर सियासी खींचतान
Nashik Municipal Corporation: नासिक मनपा का 3011 करोड़ का बजट सियासी खींचतान में अटका। 14 दिन बाद भी संशोधनों पर सहमति नहीं, टैक्स बढ़ोतरी प्रस्ताव पर चर्चा जारी।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Budget Delay ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Budget Delay: नासिक महानगरपालिका का आगामी बजट फिलहाल सियासी और प्रशासनिक कश्मकश के बीच अटका हुआ है। आयुक्त मनीषा खत्री द्वारा पेश किए गए 3011.85 करोड़ रुपये के बजट को स्थायी समिति की हरी झंडी तो मिल गई है, लेकिन संशोधनों और निधि के आवंटन को लेकर 14 दिन बाद भी पेंच फंसा हुआ है।
मनपा आयुक्त ने शहर पर बिना कोई नया टैक्स लगाए एक संतुलित बजट पेश करने की कोशिश की है। 143.09 करोड़ रुपये की शुरुआती शेष राशि के साथ कुल 3011.85 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।
विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए 3010 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में आय बढ़ाने के लिए विज्ञापन कर और लाइसेंस शुल्क में 15 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप
नासिक की 5 आकांक्षी तहसीलों का बदलेगा चेहरा: राज्य सरकार ने स्वीकृत किया ₹25 करोड़ का विशेष फंड
संसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
विकास कार्य बनाम निधि की कमी
नगरसेवकों की भारी मांग और कुंभ मेले की तैयारियों ने बजट के नियोजन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। कुंभमेले से जुड़े 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, लेकिन इसमें कॉलनी रोड के लिए कोई फंड नहीं रखा गया है।
इसे लेकर नगरसेवकों में भारी नाराजगी है। कई नगरसेवकों ने जलापूर्ति और स्वच्छता के लिए अतिरिक्त निधि मांगी है। मनपा के पास सीमित फंड होने के कारण अब राज्य सरकार से विशेष आर्थिक सहायता की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मतदाता सूची में लापरवाही: संभाजीनगर में 137 बीएलओ को नोटिस, 7 दिन में काम पूरा नहीं तो निलंबन
पिछले चार वर्षों से नासिक मनपा में प्रशासक का शासन था। हाल ही में हुए चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब निर्वाचित प्रतिनिधियों के सुझावों के साथ बजट तैयार हो रहा है।
