भोंदुबाबा के बाद एक और मामले से हिल गया नासिक! बहुराष्ट्रीय कंपनी में महिलाओं पर अत्याचार की खुली फाइल
Nashik Women Harassment Case: नासिक में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पुलिस ने 9 मामले दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Women Harassment Case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Multinational Company: नासिक शहर में लगातार सामने आ रहे लैंगिक अपराधों की घटनाओं के बीच अब एक नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत महिलाओं के साथ छेड़छाड़, यौन व मानसिक उत्पीड़न तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस घटना से नासिक में हड़कंप मच गया है और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 9 प्रकरण दर्ज किए हैं और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपी कंपनी में वरिष्ठ या सहकर्मी पदों पर कार्यरत थे। पीड़ित महिलाओं को लंबे समय तक मानसिक दबाव, धमकियां और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा, यह भी जांच में उजागर हुआ है।
9 मामले दर्ज, SIT गठित
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। यह टीम सभी शिकायतों की गहन जांच कर ठोस सबूत जुटाने का काम कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में और लोग शामिल हैं या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
6 आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच पुलिस प्रशासन ने सभी निजी कंपनियों और संस्थानों को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम (POSH)’ के तहत आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को प्रभावी रूप से संचालित करना, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करना और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाना अनिवार्य बताया गया है।
ये भी पढ़े: गांव वालों से पिट चुका है अशोक खरात, 46 साल पहले भी महिला रिश्तेदार के साथ किया था घिनौना काम
पुलिस की अपील
पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार के मामलों में आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतें व्हॉट्सऐप नंबर, हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम के माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं। शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें कानूनी व मनोवैज्ञानिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संवेदनशीलता के चलते जानकारी गोपनीय
पुलिस ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील होने के कारण संबंधित बहुराष्ट्रीय कंपनी का नाम, आरोपियों की विस्तृत जानकारी और घटनाक्रम का पूरा विवरण फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे पहले अशोक खरात और रविंद्र एरंडे से जुड़े मामलों के बाद यह नया प्रकरण सामने आने से शहर में चिंता का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि जांच के दौरान इस मामले का दायरा और बढ़ सकता है।
