Nashik Water Supply Disruption( Source: Social Media )
Nashik Water Supply Disruption: नासिक शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत महानगरपालिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में अत्यावश्यक विकास कार्यों के लिए 4 और 5 अप्रैल 2026 को पूरे शहर में दो दिन का ‘मेगा वॉटर शटडाउन’ घोषित किया गया है।
इस दौरान शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। मनपा के जलापूर्ति, यांत्रिकी विभाग और स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन जोड़नी, लीकेज मरम्मत और वाल्व बदलने जैसे तकनीकी काम एक साथ किए जाएंगे।
पाइपलाइन क्रॉस कनेक्शन, जलशुद्धीकरण केंद्रों पर तकनीकी सुधार और फ्लो मीटर लगाना। इन महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए 36 से 48 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
नासिक पूर्व और पश्चिमः कलानगर जलकुंभ को मुख्य वाहिनी से जोड़ने और गांधी नगर जलशुद्धीकरण केंद्र पर काम होगा। एबीबी सर्कल और पी एंड टी कॉलोनी में लीकेज दुरुस्ती और एयर वाल्व बदले जाएंगे।
रॉ वॉटर पाइपलाइन के क्रॉस कनेक्शन और स्मार्ट सिटी के तहत फ्लो मीटर लगाए जाएंगे, पेठ रोड और समर्थ नगर जलकुंभ क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत होगी।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, होटल नंदिनी पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा; संचालक फरार, जांच तेज
सातपुर और नवीन नासिकः 1200 मिमी और 500 मिमी की बड़ी पाइपलाइनों की लीकेज दुरुस्ती का अभियान चलाया जाएगा, पाचरडी फाटा, लेखानगर और गोविंदनगर सहित कुल 9 महत्वपूर्ण काम प्रस्तावित हैं, गंगापुर बांध क्षेत्रः 15वें वित आयोग के तहत गंगापुर बांध से बारा बंगला तक बही पाइपलाइन जोड़ने और पुराने-नए सिस्टम का क्रॉस कनेक्शन किया जाएगा।