छत्रपति संभाजीनगर जलवाहिनी का दोष दूर, जलापूर्ति प्रकल्प को मिली राहत; पाइपलाइन का परीक्षण फिर शुरू

Sambhajinagar Water Pipeline Repair: संभाजीनगर की मुख्य जलवाहिनी में आए तकनीकी दोष को दूर कर लिया गया है। कारकीन क्षेत्र में वेल्डिंग कार्य पूरा होने के बाद अब पाइपलाइन का पुनः परीक्षण शुरू किया जाएगा
Defect in Chhatrapati Sambhajinagar Water Pipeline Rectified; Water Supply Project Gets Relief; Pipeline Testing Resumes
Sambhajinagar City Water Supply Project ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar City Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर के जलापूर्ति प्रकल्प के तहत बिछाई गई मुख्य जलवाहिनी में आए तकनीकी दोष को दूर कर लिया गया है। कारकीन क्षेत्र में पाइप लाइन का निकला हुआ वेल्डिंग का कार्य सोमवार रात पूरा कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह से जलवाहिनी का पुनः परीक्षण शुरू किया जाएगा।

हालांकि धनगांव क्षेत्र में स्क्रॉल वाल्व से पाइप जोड़ने का कार्य अभी बाकी है, जिसे मंगलवार तक पूरा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य जलवाहिनी के परीक्षण के दौरान चौथे दिन कारकीन क्षेत्र में पाइपलाइन से पानी का रिसाव पाया गया था।

जांच में सामने आया कि दो पाइपों को जोड़ने के लिए किया गया वेल्डिंग फेल हो गया था। इसके चलते तत्काल परीक्षण प्रक्रिया रोक दी गई, जलवाहिनी में जमा पानी खाली कर मरम्मत का काम शुरू किया गया, जायकवाडी बांध से सायफन पद्धति के माध्यम से पानी को जैकवेल तक लाया गया था और वहां से 3700 अधशक्ति के पंप द्वारा जलवाहिनी में छोड़ा गया।

शुरुआती तीन दिनों तक परीक्षण प्रक्रिया सुचारू रही और लगभग साढ़े तेरह किलोमीटर तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली। लेकिन चौथे दिन अचानक रिसाव होने से पूरी प्रक्रिया बाधित हो गई।

दोष सामने आने के बाद ठेकेदार कंपनी ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। शनिवार सुबह से शुरू हुआ वेल्डिंग कार्य रविवार देर रात तक चलता रहा। दोनों पाइपों को सुरक्षित जोड़ने के लिए अंदर और बाहर से वेल्डिंग किया गया। अंततः सोमवार देर रात यह कार्य पूरा कर लिया गया।

दोहरी जलवाहिनी बिछाने से काम करने में जटिलता

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रात में परीक्षण नहीं करने का निर्णय लिया गया, इसलिए जैकवेल से जलवाहिनी में पानी नहीं छोड़ा गया, मंगलबार सुबक से जलवाहिनी का पुनः परीक्षण शुरू किया जाएगा।

इस बार किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है इस बीच चनगांव क्षेत्र में लगाए गए स्क्रॉल वाल्व से जुड़ने वाला आवश्यक पाइप अभी तक नहीं लगाया गया है।

इस पाइप के बिना जलवाहिनी से पानी को नदी या नाले में छोड़ना संभव नहीं है। इसके लिए खुदाई का काम किया गया है, लेकिन वास्तविक पाइप जोहने का कार्य अभी अधूरा है।

धनगांव क्षेत्र में शहर की जलापूर्ति के लिए दो अलग-अलग जलवाहिन्या एक ही स्थान पर आती है, इसी कारण काम तकनीकी रूप से जटिल हो गया है। खुदाई के दौरान कई कठिनाइयां आने से पाइप जोड़ने का कार्य विलंबित हुआ। सूत्रों के अनुसार यह काम मंगलवार तक पूरा करने की योजना बनाई गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com