"नाशिक महापौर: भाजपा सरप्राइज महिला उम्मीदवार पर दांव, कुंभ मेले से पहले शहर को नई दिशा देने की तैयारी"

Nashik Political News: नाशिक में महापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित, भाजपा सरप्राइज उम्मीदवार पर विचार कर रही है। अनुभव, नेतृत्व और कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए निर्णय जल्द होगा।
"Nashik Mayor: BJP bets on surprise woman candidate, prepares to give city a new direction before Kumbh Mela"
Nashik Municipal Corporation (सौजन्य- AI Generated Photo))
Published on
Updated on

 Nashik Municipal Corporation: नाशिक महानगरपालिका में महापौर पद की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पारंपरिक नामों को किनारे कर किसी 'सरप्राइज' उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए, शहर के प्रशासन को नई दिशा और गति देने के लिए पार्टी किसी युवा और प्रभावशाली चेहरे पर दांव लगा सकती है।

आरक्षण के बाद बढ़ी दावेदारों की संख्या

महापौर पद 'सामान्य महिला वर्ग' के लिए आरक्षित होने से समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। सदन के कुल 122 पार्षदों में से 66 महिला पार्षद हैं। इनमें अकेले भाजपा की 46 महिलाएं शामिल हैं, जो इस पद की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। शुरुआती दौर में केवल 4-5 नामों की चर्चा थी, लेकिन भाजपा की चौंकाने वाली कार्यशैली को देखते हुए अब यह सूची 15-16 तक पहुंच गई है। करीब 8 साल के अंतराल के बाद शहर को पूर्णकालिक महापौर मिलने जा रहा है, इसलिए नेतृत्व एक सक्षम और स्वच्छ छवि वाली महिला की तलाश में है।

'सस्पेंस' बरकरार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में अपने विदेशी दौरे (दावोस) पर हैं और आज रविवार को - उनके मुंबई लौटने की संभावना है। सोमवार के बाद स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की समीक्षा कर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही उपमहापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष और सदन के नेता की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अगले सप्ताह गति पकड़ेगी।

चर्चा के केंद्र में ये प्रमुख नाम

वर्तमान में महापौर पद की दौड़ में कई दिग्गज और नए नाम शामिल हैं, हिमगौरी आडके, स्वाती भामरे, माधुरी बोलकर, दीपाली कुलकर्णी, दीपाली गिते, योगिता हिरे, चंद्रकला धुमाल, संध्या कुलकर्णी, जुई शिंदे, नीलम पाटिल (पाटिल), रोहिणी पिंगले, संगीता घोटेकर, जयश्री गायकवाड़, श्वेता भंडारी, साधना मटाले, प्रतिभा पवार और छाया देवांग जैसी महिला पार्षदों के नामों पर मंथन जारी है।

योग्यता और प्रशासनिक सूझबूझ ही पैमाना

भाजपा सूत्रों के अनुसार, चयन के लिए अनुभव, शिक्षा, कार्यशैली और शहर की समस्याओं के गहन ज्ञान को मुख्य आधार बनाया गया है। पार्टी केवल सामान्य वर्ग ही नहीं, बल्कि अन्य आरक्षित वर्गों की योग्य महिला पार्षदों को भी मौका देने पर विचार कर सकती है। फिलहाल भाजपा के स्थानीय कार्यालय में इच्छुक उम्मीदवारों का डेटा संकलित करने का काम तेजी से चल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com