-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Municipal Corporation Mayor Reservation Obc Women Political Equations
चंद्रपुर मनपा में फिर महिला राज, OBC महिला बनेगी महापौर, 19 ओबीसी पार्षदों पर लटकी सुप्रीम कोर्ट की तलवार
- Written By: प्रिया जैस
Chandrapur Mayor Election: चंद्रपुर मनपा में लगातार 5वीं बार 'महिला राज'। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ महापौर पद। बहुमत के लिए कांग्रेस और भाजपा में जोड़तोड़ शुरू। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

चंद्रपुर महानगरपालिका (सौजन्य-नवभारत)
OBC Women Reservation: स्थानीय महानगरपालिका का महापौर पद पुनः एक बार महिला के हाथ गया है। महापौर पद के आरक्षण के लिए गुरुवार को मुंबई में निकाले गए ड्रा में इस मनपा का महापौर पद ओबीसी प्रवर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इस आरक्षण के बाद अपनी स्थापना से ही इस मनपा की बागडोर लगातार पांचवीं बार महिला के हाथ रहेगी।
इस आरक्षण से जहां एक ओर दिग्गज पार्षदों खासकर पुरुष वर्ग में मायूसी छा गयी है वहीं दूसरी ओर इस मनपा में ओबीसी प्रवर्ग की नवनिर्वाचित महिला पार्षदों में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी है। यहां का महापौर पद ओबीसी महिला के नाम आरक्षित होने के बाद भाजपा, कांग्रेस, जनविकास आघाडी, शिवसेना (ठाकरे) आदि पार्टियों ने अपने अपने नवनिर्वाचित ओबीसी महिला पार्षदों के नामों पर चर्चा शुरू कर दी है।
चंद्रपुर में नहीं मिला पूर्ण बहुमत
उल्लेखनीय है कि कुल 66 सदस्यीय चंद्रपुर मनपा में इस बार किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। इस मनपा में सत्ता हथियाने के लिए किसी राजनीतिक गठबंधन को न्यूनतम 34 पार्षदों की आवश्यकता है। मनपा में सर्वाधिक 30 सीटें प्राप्त कर कांग्रेस तथा शेकाप गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है। भाजपा और शिंदे शिवसेना गठबंधन यहां 24 सीटें प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा
ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
चंद्रपुर में आकाशीय बिजली का कहर: चिमूर में 19 वर्षीय युवक की मौत, सिंदेवाही का विट्ठल मंदिर क्षतिग्रस्त!
मनपा में सत्ता स्थापित करने हेतु आवश्यक जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए यहां कांग्रेस के साथ ही भाजपा में भी जोड़तोड़ की राजनीति गरमाई है। दोनों दलों की नजर यहां ठाकरे शिवसेना के 6, वंचित बहुजन आघाडी के 2 तथा 2 निर्दलीय पार्षदों के साथ ही एमआईएम और बसपा के क्रमशः एक एक पार्षद पर टिकी हुई है।
महापौर के लिए कई नाम चर्चा में
यहां का महापौर पद ओबीसी महिला के नाम आरक्षित होने के बाद अब कांग्रेस खेमों में महापौर हेतु जो नाम चर्चा में है उनमें महाकाली प्रभाग की संगीता अमृतकर, विवेकनगर प्रभाग की सुनंदा धोबे, एकोरी प्रभाग की संजीवनी वासेकर तथा कांग्रेस समर्थित जनविकास आघाड़ी की मनीषा बोबड़े का समावेश है। यह सभी महिला पार्षद ओबीसी प्रवर्ग की महिला के लिए आरक्षित सीटों पर निर्वाचित रही है।
यह भी पढ़ें – अखबार ने उठाया सवाल…तो बाल ठाकरे ने ऑफिस में भिजवा दिया अपना चांदी का सिंहासन! पढ़िए पूरा किस्सा
उधर भाजपा में जिन नामों पर चर्चा की जा रही है, उनमें विट्ठल मंदिर प्रभाग की संगीता खांडेकर, एमईएल प्रभाग की आशा देशमुख, इंडस्ट्रियल एस्टेट की सुनीता जायसवाल और शास्त्रीनगर प्रभाग की भाजपा समर्थित शिंदे शिवसेना की ढिल्लन केलझरकर का समावेश है। उक्त सभी महिला पार्षद ओबीसी प्रवर्ग की महिला हेतु आरक्षित सीटों से विजयी रही है। इसके अलावा मनपा में बसपा की संगीता उन्दिरवाड़े भी बाबूपेठ प्रभाग से ओबीसी महिला प्रवर्ग की सीट से निर्वाचित रही है।
19 महिला पार्षद हैं ओबीसी की
स्थानीय मनपा में ओबीसी महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षित सीटों के अलावा भी अन्य सर्वसाधारण प्रवर्ग से जो ओबीसी महिला पार्षद निर्वाचित रही है, उनकी कुल संख्या 19 के करीब है जिनमें उपरोक्त महिला पार्षदों समेत कांग्रेस की संगीता भोयर, वनश्री मेश्राम, वैशाली महाड़ोले, चंदा वैरागड़े, भाजपा की शीतल गुरुनुले, अनुजा तायड़े, सारिका संदुरकर, शिवसेना (यूबीटी) की श्रुति घटे, मनस्वी गिरहे, कांग्रेस समर्थित शेकाप की प्रतीक्षा एरगुडे का समावेश है।
ओबीसी पार्षदों पर अयोग्यता की लटकती तलवार
यह भी उल्लेखनीय है कि चंद्रपुर मनपा में आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन होने से सबकी निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है। संभावना जताई जा रही है कि आरक्षण की सीमा का उल्लंघन होने से सुप्रीम कोर्ट इनके खिलाफ क्या फैसला देता है इस ओर सबकी निगाहें लगी हैं। ओबीसी प्रवर्ग से निर्वाचित पार्षदों पर अयोग्यता की लटकती तलवार होने से यहां भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Chandrapur municipal corporation mayor reservation obc women political equations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MECL Recruitment 2026: मिनिरत्न कंपनी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी
Aug 03, 2026 | 02:16 PM7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMKangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














