Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक का महापौर फरवरी में संभालेगा पद, 22 जनवरी को आरक्षण होगा घोषित, उसके बाद पूरी होगी प्रक्रिया

Nashik Mayor Election: नासिक महानगरपालिका के महापौर पद का आरक्षण 22 जनवरी को घोषित होगा, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी कर फरवरी में नया महापौर पदभार ग्रहण करेगा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 19, 2026 | 08:42 PM

Nashik Mayor Election:नासिक महानगरपालिका (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका के महापौर पद का आरक्षण 22 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इसे लेकर शहर की राजनीति में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में कुल 122 में से 72 सदस्य भाजपा के निर्वाचित होने के कारण महापौर पद पर भाजपा का उम्मीदवार तय माना जा रहा है। आरक्षण घोषित होने के बाद महापौर चयन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। पहले पार्टी की ओर से गटनेतृत्व (दलनेता) का चयन किया जाएगा।

इसके बाद सभी नगरसेवकों को महासभा की नोटिस जारी की जाएगी। इन सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद महापौर का चुनाव किया जाएगा। इसी कारण नासिक का नया महापौर फरवरी माह में पदभार ग्रहण करेगा। इस बार पहली बार नगरसेवकों के चुनाव के बाद महापौर पद का आरक्षण घोषित किया जा रहा है। इसलिए चुनाव परिणाम आने के बाद भी कुछ दिनों तक राजनीतिक माहौल अपेक्षाकृत शांत रहा। इस दौरान निर्वाचित नगरसेवक अपने-अपने प्रभागों में मतदाताओं से मुलाकात, आभार प्रदर्शन और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा में व्यस्त रहे।

चक्राकार पद्धति से आरक्षण घोषित

महापौर पद के आरक्षण की लॉटरी 22 जनवरी को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। नासिक सहित राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं के लिए यह प्रक्रिया एक साथ होगी। नगर विकास विभाग की ओर से मंत्रालय में यह लॉटरी निकाली जाएगी, जिससे यह स्पष्ट होगा कि किस महानगरपालिका में किस वर्ग के लिए महापौर पद आरक्षित रहेगा। खुले वर्ग से शुरुआत करते हुए चक्राकार पद्धति से आरक्षण घोषित होने की संभावना है। नासिक महानगरपालिका में कौन-सा वर्ग आरक्षित होगा और उस वर्ग से किसे महापौर पद की लॉटरी लगती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सिडको में चुनाव के बाद गुंडागर्दी का कहर, पार्षदों का नाम लेकर दहशत, महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

Mumbai News:निकाय चुनावों में खराब प्रदर्शन, चार ‘लाडले’ मंत्रियों से एकनाथ शिंदे खफा

फरवरी में दौड़ेगी मेट्रो, 1200 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प, महिलाओं के लिए ‘उमेद’ मॉल और हॉस्टल को हरी झंडी

Yavatmal News: वणी नगर परिषद चुनाव परिणाम, आगामी चुनाव में BJP को मिलेगी निर्णायक बढ़त

शिंदे गुट की भूमिका होगी विपक्ष की

पिछले चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने से महापौर पद सहित सभी महत्वपूर्ण पद भाजपा के पास ही रहने की संभावना है। परिणामस्वरूप सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) को महानगरपालिका में विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ेगी। वहीं शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे की भूमिका भी विपक्ष की ही रहेगी।

ये भी पढ़े: सिडको में चुनाव के बाद गुंडागर्दी का कहर, पार्षदों का नाम लेकर दहशत, महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

सीटों का गणित

कुल सीटें -122

  • भाजपा-72
  • शिवसेना (शिंदे गुट)-26
  • शिवसेना (ठाकरे गुट)-15
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट)-4
  • कांग्रेस – 3
  • मनसे-1
  • अपक्ष-1

Nashik mayor election reservation january february bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 08:42 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nashik News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.