मराठा समाज से नाराजगी बनी मजबूरी, नासिक सांसद ने मराठा आंदोलन को दिया समर्थन
Nashik News: जहां एक ओर सत्ता पक्ष मराठा आरक्षण को लेकर चुप्पी साधे हुए है, तो वहीं नासिक के सांसद ने इसको लेकर अपना मत रखा है। नासिक लोकसभा सांसद राजाभाऊ वाजे ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नासिक लोकसभा सांसद राजाभाऊ वाजे (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik News In Hindi: मुंबई में मनोज जरांगे के नेतृत्व में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन पर नासिक जिले के सत्तारुड़ और विपक्षी इनों के अधिकांश मराठा जनप्रतिनिधि खामोश हैं। शुरू में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि जिले के नेता आंदोलन से दूरी बनाए हुए हैं। ‘
लेकिन शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नासिक लोकसभा सांसद राजाभाऊ वाजे ने सार्वजनिक रूप से अपना समर्थन जताया है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के दिंडोरी सांसद भारकर भगरे सीधे आंदोलन स्थल पर जाकर मनोज जरागि से मिले।
मराठा नेताओं का स्पष्ट रुख नहीं
बता दें कि जिले में सत्तारूढ़ महामुति गठबंधन के 14 विधायक हैं। इनमें से केवल राष्ट्रवादी (अजित पवार गुट) की देवलाली विधायक सरोज अहिरे ने ही शुक्रवार को मुंबई जाते समय आंदोलनकारियों से मुलाकात की और समर्थन दिया। इसके अलाव्या किसी भी मराठा विधायक या मंत्री ने आंदोलन पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
नाराज मराठा समाज का चेतावनी संदेश
सकल मराठा समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस चुप्पी पर तीखी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जिले की 15 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मराठा समाज के विधायक चुने गए हैं। इनमें राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे, शिक्षा मंत्री दादा भुसे, नासिक पश्चिम की सीमा हीरे, नासिक पूर्व के राहुल ढिकले, निफाड के दिलीप बनकर और देवला-चांदवड के डॉ राहुल आहेर शामिल हैं। बावजूद इसके, आंदोलन को लेकर उन्होंने अब तक कोई तीस बयान नहीं दिया है। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि जो जनप्रतिनिधि इस आंदोलन से दूरी बनाएंगे, उन्हें आगामी विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें :-
मराठा समाज की नाराजगी से डरे सांसद
मराठा समाज की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने शनिवार को आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लाखों मराठा भाई-बहन मुंबई में एकजुट हैं और यह संघर्ष गरीब मराठा परिवारों के लिए शिक्षा व रोजगार की लड़ाई है। वाजे ने सरकार से अपील की कि वह केवल अस्थायी आश्वासन न देकर स्थायी समाधान निकाले। वहीं, दिंडोरी सांसद भास्कर भगरे ने आंदोलन स्थल पहुंचकर मनोज जरांगे से मुलाकात की और एकजुटता जताई, भगरे ने कहा कि समाज की यह मांग जायज है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
