- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Kumbh Ai Cctv Cyber Security Risk Rajabhau Waje Warning 2026
नासिक कुंभ से पहले एआई सुरक्षा पर सवाल, सांसद वाजे ने जताया साइबर खतरा; लोकसभा में गूंजा मुद्दा
Nashik Kumbh Mela: राजाभाऊ वाजे ने नासिक कुंभ के लिए एआई सीसीटीवी सिस्टम में साइबर खतरे की आशंका जताई, कहा- तकनीकी खामी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकती है।
- Written By: अंकिता पटेल

Nashik Smart Surveillance( Source: Social Media )
Nashik Smart Surveillance: नासिक में आयोजित होने वाले आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए स्थापित की जा रही एआई आधारित सीसीटीवी और ट्रैफिक सर्विलांस प्रणाली को लेकर गंभीर साइबर सुरक्षा खतरे की आशंका जताई गई है।
नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने लोकसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि इस प्रणाली में तकनीकी खामियां रहीं, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
अत्याधुनिक तकनीक और संभावित जोखिम
सांसद वाजे ने सदन को बताया कि प्रस्तावित प्रणाली में फेशियल रिकग्निशन, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) और केंद्रीकृत कमांड सेंटर शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
हालांकि यह तकनीक निगरानी के लिए प्रभावी है, लेकिन इसके साथ कई संवेदनशील जोखिम भी जुड़े हैं, हैकिंग या अनधिकृत प्रवेश की स्थिति में करोड़ों श्रद्धालुओं, संतों और वीवीआईपी मार्गों की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक हो सकती है। अपराधियों द्वारा एआई एल्गोरिदम के साथ छेड़छाड़ कर गलत पहचान बताने या बच निकलने की आशंका है।
विदेशी हार्डवेयर के इस्तेमाल से डेटा चोरी का खतरा
संवेदनशील प्रणालियों में असुरक्षित विदेशी हार्डवेयर के इस्तेमाल से डेटा चोरी का बैकडोर खतरा बना रहता है। कुंभ मेले की वैश्विक महत्ता को देखते हुए सासद वाजे ने केंद्र सरकार से तत्काल निम्नलिखित कदम उठाने का आग्रह किया है पूरे सर्विलास सिस्टम का राष्ट्रीय स्तर पर अनिवार्य साइबर सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, नेशनल क्रिटिकल इंफॉर्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर द्वारा तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित हो।
सुरक्षा की दृष्टि से सभी डेटा सर्वर भारत की भौगोलिक सीमा के भीतर ही सुरक्षित रखें जाए। संवेदनशील नेटवर्क में संदिग्ध विदेशी उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। सिस्टम को लाइव करने से पहले स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा ‘पेनिट्रेशन टेस्टिंग’ कराई जाए।
गृह मंत्रालय से विशेष निगरानी का सुझाव
सांसद वाजे ने गृह मंत्रालय के अंतर्गत कुभ मेले के लिए एक विशेष साइबर मॉनिटरिंग सेल स्थापित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभमेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक साख का प्रतीक है। ऐसे में सूचना लीक होना केवल स्थानीय कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता का मुद्दा बन सकता है।
संभावित खतरों का ‘चेकलिस्ट’
हैकिंग: सीसीटीवी और कमांड सेंटर में अनधिकृत प्रवेश, फीड में छेडछाड़ फर्जी या बदले हुए विजुअल्स दिखाना, सिस्टम फैल्योर ऐन वक्त पर नेटवर्क टप होना, इनसाइडर ग्रेटः अंदरूनी कर्मचारियों द्वारा डेटा का दुरुपयोग।
यह भी पढ़ें:-नासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
नासिक कुंभ मेले के लिए बनाई जा रही एआई आधारित सर्विलांस प्रणाली सुरक्षा के लिए उपयोगी है, लेकिन उचित साइबर सुरक्षा के बिना यही राष्ट्रीय सुरक्षा की सबसे कमजोर कड़ी बन सकती है। आज की सावधानी ही कल की सुरक्षा की गारंटी है।
– नासिक, सांसद, राजाभाऊ वाजे
Nashik kumbh ai cctv cyber security risk rajabhau waje warning 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











