रूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
Rupali Chakankar Sangeeta Tiwari Allegations Video: अशोक खरात मामले में घिरीं रूपाली चाकणकर के पास हैं नेताओं के वीडियो। कांग्रेस कार्यकर्ता संगीता तिवारी के आरोपों से मचा हड़कंप।
- Written By: अनिल सिंह
रूपाली चाकणकर (फोटो क्रेडिट-X)
Rupali Chakankar Sangeeta Tiwari Allegations: महाराष्ट्र में नेताओं के स्टिंग ऑपरेशन और कथित वीडियो को लेकर पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं, लेकिन संगीता तिवारी के ताज़ा आरोपों ने राजनीतिक दुश्मनी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। नासिक के चर्चित बहरूपिये और घोटालेबाज अशोक खरात मामले में घिरीं रूपाली चाकणकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महिला आयोग के अध्यक्ष पद से विदा होने के बाद अब उन पर गंभीर साजिश रचने के आरोप लग रहे हैं।
संगीता तिवारी ने मीडिया के सामने खुलकर कहा कि रूपाली चाकणकर के पास अन्य बड़े राजनीतिक नेताओं के कुछ ऐसे वीडियो हैं, जो यदि सार्वजनिक हो गए तो कईयों के करियर तबाह हो सकते हैं। तिवारी के अनुसार, इसी डर के मारे सत्ताधारी दल के नेता चाकणकर के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं और उन्हें इस पूरे घोटाले से सुरक्षित बाहर निकालने यानी क्लीन चिट देने का ताना-बाना बुना जा रहा है।
अजित पवार के हादसे और खरात के बैंक खाते का कनेक्शन
संगीता तिवारी ने अपने बयान में अजित पवार के साथ हुए विमान हादसे का जिक्र करते हुए एक बहुत बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “अशोक खरात का सीधा संबंध अजित पवार के विमान हादसे से है। खरात के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये कहाँ से आए? चौंकाने वाली बात यह है कि यह गुप्त पैसा अजित दादा के विमान हादसे से ठीक एक दिन पहले ट्रांसफर किया गया था। इस पैसे के लेन-देन और उस दुर्घटना का आपस में गहरा संबंध है, और इस पूरी साजिश के लिए सीधे तौर पर रूपाली चाकणकर जिम्मेदार हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर ₹29.78 करोड़ बिजली बिल बकाया, 30 हजार कनेक्शन कटे
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Wardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
ये भी पढ़ें- दिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
सुनील तटकरे को सत्ता में लाने की थी साजिश
राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि रूपाली चाकणकर असल में अजित पवार को रास्ते से हटाकर उनकी जगह सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) को सत्ता की कमान सौंपना चाहती थीं। इसी योजना के तहत यह सारा खेल रचा गया था। संगीता तिवारी ने आरोप लगाया कि सुनील तटकरे और रूपाली चाकणकर एक साथ गुवाहाटी भी गए थे, जहां उन्होंने अपनी इस राजनीतिक मनोकामना को पूरा करने के लिए एक विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया था।
‘बीजेपी अपनी वॉशिंग मशीन में चाकणकर को धो देगी’
अपनी पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए संगीता तिवारी ने कहा, “मैं पहले अजित दादा के साथ पार्टी में काम कर रही थी, लेकिन मैं मूल रूप से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी हूँ, इसलिए अब मैं अपने घर (कांग्रेस) वापस आ गई हूँ। अब मैं हमारे जिला अध्यक्ष प्रशांत जगताप के नेतृत्व में काम कर रही हूँ।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि देश और राज्य की जनता सब देख रही है। भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोपों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ का इस्तेमाल करेगी और रूपाली चाकणकर के सारे दाग धोकर उन्हें पवित्र घोषित कर देगी।
