नासिक IT कंपनी कांड: यौन शोषण केस पर गरमाई राजनीति, कंपनी सील करने की मांग
Nashik IT Company Case: नासिक में IT कंपनी की आड़ में महिलाओं के यौन शोषण और धर्मांतरण के दबाव के मामले में BJP ने कड़ा रुख अपनाया है। व आरोपियों की गिरफ्तारी, कंपनी जांच की मांग की गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक आईटी कंपनी मामला( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Women Exploitation Case: नासिक शहर की एक आईटी कंपनी की आड़ में महिलाओं के यौन शोषण, धर्मांतरण के दबाव और अवैध गतिविधियों के उजागर होने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है।
भाजपा के शहराध्यक्ष सुनील केदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त मोनिका राउत से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की। अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते हुए शहराध्यक्ष सुनील केदार ने कहा कि यह केवल एक अपराध नहीं बल्कि समाज के लिए बड़ा खतरा है, फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर इस पूरे रैकेट की तह तक जाकर इसका पर्दाफाश किया जाए।
संबंधित कंपनी की गहन जांच की जाए और जांच पूरी होने तक उसे तत्काल सील किया जाए। शहर की सभी आईटी कंपनियों और कॉल सेंटरों में काम करने वाले नए और पुराने कर्मचारियों का ‘पुलिस चरित्र सत्यापन’ अनिवार्य किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
अशोका अस्पताल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल
भाजपा ने स्थानीय नागरिक समस्याओं और बढ़ते अपराधी की और भी ध्यान आकर्षित किया। अशोका अस्पताल क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से नागरिकों को हो रही परेशानी को दूर किया जाए।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस प्रशासन नकेल कसे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें:-निमगांव वाकडा में नए स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी, 3.38 करोड़ खर्च; नए भवन का निर्माण जल्द
इस मौके पर सुनील देसाई, श्याम बडोदे, चंद्रकांत खोडे, दीपाली कुलकर्णी, प्रवीण भाटे, अजिंक्य साने, प्रकाषा ननावरे, यशवत निकुले, सुनील खोडे, निखिल खोडे, सचिन कुलकर्णी, बबलू परदेशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस उपायुक्त मोनिका राऊत ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
