Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर नाशिक में Nashik Investment Council 2026 की तैयारी, वैश्विक निवेशकों पर नज़र

Nashik Investment Council: नासिक में 6 मई को ‘कुंभ उद्योग संगम’ और जिला निवेश परिषद का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य शहर को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करना और निवेशकों को आकर्षित करना है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 03, 2026 | 10:00 AM

प्रतिकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Nashik Investment Council 2026: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के वैश्विक अवसर को भुनाने के लिए नासिक प्रशासन ने औद्योगिक निवेश की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं।

आगामी 06 मई को नासिक में ‘कुंभ उद्योग संगम’ और ‘जिला निवेश परिषद 2026′ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नासिकको वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाना और बड़े निवेशकों को जिले की ओर आकर्षित करना है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में CM फडणवीस का बयान, कांग्रेस की हालत पर जताई सहानुभूति; भगवंत मान के वायरल वीडियो पर भी टिप्पणी

नागपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, 1500 स्क्वेयर फीट तक ही नियमितीकरण; 17 लाख करोड़ के निवेश से रोजगार का बड़ा दावा

Kashigaon Metro Station Parking: मीरा-भाईंदर में मेट्रो-9 बनी मुसीबत, फुटपाथ पर वाहनों से ट्रैफिक जाम कायम

मौसम विभाग की चेतावनी सही, नागपुर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से मचा हड़कंप; कई इलाकों में बिजली गुल

प्रशासनिक तैयारियों का जायजा और निर्देश

उद्योग विकास आयुक्त एवं उद्योग निदेशक दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सटीक नियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में सिंहस्थ कुंभ मेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद और मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अमित रंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरक्षा और सुचारू प्रबंधन पर विशेष बल

परिषद की महत्ता और इसमें शामिल होने वाले राज्य के गणमान्य मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और बड़े निवेशकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अत्यंत गंभीर है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और प्रवेश नियंत्रण के लिए एक स्वतंत्र और विस्तृत योजना बनाई जा रही है। पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के साथ-साथ निवेशकों की सुविधा के लिए तकनीकी व्यवस्था, मीडिया समन्वय और स्वागत कक्षों को भी सक्षम बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-: Nashik Farmers Suicide Attempt: वडगांव में किसानों का आत्मदाह प्रयास, पुलिस ने टाली बड़ी अनहोनी

औद्योगिक प्रगति के लिए ‘स्वर्ण अवसर’

आयुक्त कुशवाह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परिषद नासिक के आर्थिक परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखती है। कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह के अनुसार, शहर में हो रहा बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर विकास निवेशकों के लिए एक स्वर्ण अवसर है। वहीं, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने नासिक को उद्योग अनुकूल बताते हुए इस परिषद को निवेश के मामले में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर करार दिया।

Nashik investment council 2026 kumbh udyog sangam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 10:00 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.