नागपुर में CM फडणवीस का बयान, कांग्रेस की हालत पर जताई सहानुभूति; भगवंत मान के वायरल वीडियो पर भी टिप्पणी
Maharashtra Politics News: सीएम फडणवीस ने नागपुर में कांग्रेस की कमजोर स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति जताई। साथ ही भगवंत मान के वायरल वीडियो पर भी टिप्पणी की।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र राजनीति, फडणवीस बयान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Devendra Fadnavis Statement: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में कांग्रेस की कमजोर स्थिति के चलते उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति जताई। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र में स्थिति फिलहाल काफी कमजोर है।
हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है और उन्हें ही इस पर निर्णय लेना चाहिए लेकिन एक राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में जब मैं इतने पुराने दल की स्थिति देखता हूं, तो उसके कार्यकर्ताओं के प्रति सहानुभूति होती है। वे नागपुर में बोल रहे थे।
इस सवाल पर कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चिंतित हैं कि हर चुनाव में वे पिछड़ जाते हैं। इस पर सीएम ने यह टिप्पणी की। पंजाब के सीएम भगवंत मान के शराब पीकर विधानसभा में आने वाला वीडियो वायरल होने पर सीएम ने कहा कि मैंने उनका वीडियो देखा है, जिसमें वे सामान्य स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मौलाना ने किया सरेंडर; पुलिस के चौतरफा दबाव के आगे टेके घुटने
अतिरिक्त शिक्षकों की मुंबई में ही नई नियुक्ति, 1176 अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा
Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
NEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
केवल शिंदे को बोलने का अधिकार
शिवसेना के मंत्री शिरसाट व उदय सामंत ने कहा कि अगला चुनाव भाजपा व शिवसेना अलग-अलग लड़ेगी, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना में आधिकारिक रूप से बोलने का अधिकार केवल एकनाथ शिंदे की है। यदि वे कोई बयान देते हैं, तो उस पर सवाल मुझसे पूछा जाना चाहिए, शिरसाट और उदय समेत के बयान के विषय में भाजपा प्रवक्ता अधिक जानकारी देंगे। जातीय उपवर्गीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमने लोगों को अपनी राय रखने के लिए समय दिया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, 1500 स्क्वेयर फीट तक ही नियमितीकरण; 17 लाख करोड़ के निवेश से रोजगार का बड़ा दावा
यह प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार हो रही है। इसके लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत न्यायाधीका की एक सदस्यीय समिति बनाई गई थी। जिसने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अब नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां ली जाएंगी।
