नासिक में लू का अलर्ट: 11 से 4 बजे तक घर में रहें, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
Nashik Heatwave Alert: IMD की लू चेतावनी के बाद नासिक में अलर्ट। जिलाधिकारी ने नागरिकों से 11 से 4 बजे तक बाहर न निकलने, पानी-ORS लेने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक लू चेतावनी, हीटवेव अलर्ट,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nashik Weather Warning News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा नासिक जिले के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी किए जाने के बाद, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए नागरिक स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरते।
जिलाधिकारी ने सूर्य की किरणों की तीव्रता से बचने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए हैं। नागरिक सुबह 11 से दोपहर 04 बजे के बीच अनिवार्य कारणों के बिना घर से बहर निकलने से बचें।
यदि बाहर निकलना अपरिहार्य हो, तो सिर पर टोपी, स्कार्फ या छतरी का उपयोग करें। हल्के, डीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। शरीर को निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर पर्याप्त पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
हीटवेव अलर्टः मुख्य बातें
संवेदनाशील समयः सुबह 11 से शाम 4 बजे तक।
मुख्य खतराः उष्माघात (हीट स्ट्रोक) और निर्जलीकरण।
प्रशासनिक पहलः अस्पतालों में दवाओं और विशेष बेड की उपलब्धता।
अपीलः लक्षणों को नजरअंदाज न करें, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
नागरिकों को सतर्क रहने का आह्वान
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं- जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-जिला अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, बेड और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को इस दौरान विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करने का आह्वान किया गया है।
यह भी पढ़ें:-नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा
नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य नियम
निर्माण कार्य और कृषि कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए जिलाधिकारी ने सख्त गाइडलाइंस जारी की है, नियोक्ताओं को श्रमिकों के लिए छाया, स्वच्छपेयजल और विश्वाम की सुविधा देना अनिवार्य है। सुझाव दिया गया है कि भारी शारीरिक श्रम वाले कार्यों का समय सुबह या शाम को रखा जाए ताकि तू के प्रभाव से बचा जा सके।
