- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Iiph Public Health Institute Approved Healthcare Development Maharashtra
नागपुर बनेगा पब्लिक हेल्थ का हब: IIPH स्थापना को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल
Nagpur IIPH Institute: नागपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ की स्थापना को मंजूरी मिली है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं, प्रशिक्षण और अनुसंधान को मजबूती मिलेगी।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर पब्लिक हेल्थ ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Healthcare Development Maharashtra: नागपुर राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (आईआईपीएच) नामक स्वतंत्र संस्था की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
यह संस्था दिल्ली स्थित पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से नागपुर में स्थापित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासन निर्णय के अनुसार बदलती सार्वजनिक स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि तथा सभी स्तरों पर नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
इसके साथ ही बीमारियों के रोकथाम, मृत्यु दर और बीमारियों में कमी लाने के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। सरकार का मानना है कि एक समर्पित सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था राज्य में शिक्षा, अनुसंध्धान, योजना, निगरानी और मूल्यांकन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। इससे स्वास्थ्य विभाग के मानव संसाधन को सशक्त बनाने और सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Nath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव के नतीजो पर बोली Shaina NC, विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी को नकारा
नासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
नासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
मिहान-खापरी में बनेगा संस्थान यह सल्यान नागपुर के मिहान-खापरी क्षेत्र में 51 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 120 करोड़ रुपये की पूंजीगत निधि और 50 करोड़ रुपये की संचित निधि मजूर की है।
कंपनी अधिनियम के तहत स्थापित होने वाली इस संस्था में राज्य सरकार, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी।
मानव संसाधन विकास, कौशल वृद्धि पर फोकस
राज्य स्तरीय समर्पित सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था के रूप में यह संस्थान विभाग के कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि, कौशल विकास और नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर काम करेगा, इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:-कर्तव्य और आस्था का संगम: नागपुर पुलिस के हवलदार शकील अहमद बने राज्य हज निरीक्षक, विभाग का बढ़ाया मान
हालांकि इस पहल का स्वागत किया जा रहा है, लेकिन इसके वित्तीय प्रबंधन को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुसार राज्यों को अपने कुल बजट का 8 प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च करना चाहिए, जबकि महाराष्ट्र वर्तमान में लगभग 4 प्रतिशत ही खर्च कर रहा है। इस हालत में नई संस्था के लिए अलग से अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराना होगा।
Nagpur iiph public health institute approved healthcare development maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMभोपाल का ‘अजूबा’ निर्माण! 5 लाख की लागत से बनाया शौचालय, लेकिन सामने खड़ी कर दी दीवार; अब कैसे जाएंगे लोग?
May 05, 2026 | 03:43 PMचुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव के नतीजो पर बोली Shaina NC, विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी को नकारा
May 05, 2026 | 03:29 PMनासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
May 05, 2026 | 03:26 PMनासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
May 05, 2026 | 03:10 PMपालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
May 05, 2026 | 03:09 PMइंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
May 05, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










