Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गलत हार्वेस्टिंग से नासिक के किसानों को भारी नुकसान, निर्यात कंपनियां तोड़ रही हैं APEDA के नियम

Nashik Grape Farmers : नासिक अंगूर उत्पादकों ने निर्यात कंपनियों पर APEDA मानकों का उल्लंघन और उचित मूल्य न देने का आरोप लगाया है। गलत हार्वेस्टिंग प्रक्रिया से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 04, 2025 | 02:15 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Grape APEDA News : नाशिक के अंगूर उत्पादक किसानों ने निर्यात करने वाली कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि निर्यात कंपनियां हार्वेस्टिंग (कटाई) के दौरान ‘एपेडा’ (APEDA) द्वारा निर्धारित मानकों (स्टैंड) का उल्लंघन कर रही हैं और द्राक्ष की गुणवत्ता के अनुसार किसानों को उचित मूल्य नहीं दे रही हैं। इस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ रहा है।

निर्यात के लिए अंगूर की कटाई करते समय, निर्यातदार कंपनियां ‘एपेडा’ द्वारा तय किए गए मानकों की अनदेखी कर रही हैं। गुणवत्ता, आकार (साइज) और बाजार की माँग के अनुसार निर्धारित मानदंडों का पालन न होने से सामान्य किसान घाटे में जा रहे हैं। अंगूर उत्पादक किसान लगातार माँग कर रहे हैं कि हार्वेस्टिंग की प्रक्रिया में सभी को समान न्याय मिलना चाहिए।

साइज चार्ट छिपाने का आरोप

विदेशों के विभिन्न बाज़ारों में द्राक्ष के लिए विशिष्ट आकार (साइज) की आवश्यकता होती है। कुछ सुपर मार्केट 14 मिमी आकार के अंगूर ही स्वीकार करते हैं, जबकि कुछ जगह बड़े आकार के अंगूर को प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि, निर्यात के लिए आवश्यक इस ‘साइज चार्ट’ की जानकारी अधिकांश किसानों को नहीं दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 57 सीटों के बाद अब महापौर पद पर टिकी निगाहें, आरक्षण ड्रॉ का इंतजार

गड़चिरोली नप: स्थायी व विषयक समिति सभापति पद के लिए, 21 जनवरी को चुनाव

वर्धा में सड़क किनारे घनकचरा बना स्वास्थ्य खतरा, समाधान के लिए 30 सदस्यीय समिति गठित

वर्धा के 11 गांवों को मिलेगा कचरा समस्या से राहत, इंझापुर में 3.5 करोड़ का विघटन केंद्र तैयार

निर्यातदार कंपनियां जिस बाजार में बड़े आकार के अंगूर को अधिक दाम मिलता है, वहां 16 से 18 मिमी तक का माल भेजती हैं, लेकिन किसानों से उसी माल की हार्वेस्टिंग 14 मिमी के मानक पर करती है। इसका मतलब है कि ऊंचा भाव मिलने वाले बड़े आकार के अंगूर का लाभ निर्यातदार कंपनी उठाती है, जबकि दर्ज के अनुसार सही मूल्य न मिलने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:-नाशिक में 68.34% मतदान: 11 नगर परिषदों के चुनाव संपन्न, EVM में बंद 1,089 उम्मीदवारों का भविष्य

लोणवाडी के किसान सुनील चोपडे ने बताया कि अंगूर उत्पादक या अन्य किसान लगातार बारिश से हताश हो गए हैं। इसलिए इस वर्ष बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा, शासन को बकाया कर्जदारों और नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को न्याय देना चाहिए, अन्यथा, इसके दुष्परिणाम अगले वर्ष दिखाई देंगे।

मानोरी के किसान सचिन संभेराव ने बताया कि विदेश से किस बाजार को किस आकार की मांग है, इसका चार्ट कंपनियों को अपने कार्यालयों में लगाना चाहिए या सीधे किसानों को देना चाहिए, जानकारी खुली होने पर किसान जागरूक होंगे और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, लेन-देन पारदर्शी तरीके से होने चाहिए।
 

 

Nashik grape farmers apeda violation export companies price issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2025 | 02:15 PM

Topics:  

  • Agriculture Crops
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik Farmer
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.