-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Farmers Loan Moratorium Flood Relief 2025
नासिक बाढ़ राहत: किसानों के कर्ज पुनर्गठन और वसूली पर एक साल की रोक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
- Written By: आकाश मसने
Nashik News: नासिक जिले में 2025 की अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने फसल ऋण पुनर्गठन और कृषि कर्ज वसूली एक वर्ष के लिए स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं।

नासिक कलेक्टर आयुष प्रसाद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Farmers Relief: जून से सितंबर 2025 के दौरान नासिक जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिली है। शासन ने उनके सहकारी फसल ऋण के पुनर्गठन और कृषि संबंधित कर्ज वसूली को एक वर्ष के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।
वर्ष 2025 में जून से सितंबर के दौरान नासिक जिले में हुई अत्यधिक बारिश और बाढ़ ने प्रभावित तालुकों के किसानों की फसलों, कृषि उपकरणों, संपत्ति और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र शासन ने प्रभावित किसानों के लिए राहत की घोषणा की है।
किसानों से कर्ज वसूली पर रोक
महाराष्ट्र सरकार ने इन किसानों के सहकारी फसल ऋण के पुनर्गठन (Debt Restructure) तथा कृषि से संबंधित कर्ज की वसूली को एक वर्ष के लिए स्थगित किया है। इस संबंध में, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी प्रभावी अमलवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
शासन परिपत्रक क्रमांक GMS 1125/प्र.क्र. 261/25/2-S, दिनांक 26 नवंबर 2025 के अनुसार, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बैंक, SLBC (State Level Bankers’ Committee) तथा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रभावित तहसीलों के सभी किसानों के अल्पकालीन ऋण (Short-term loans) को नियम अनुसार तत्काल प्रभाव से मध्यम अवधि के ऋण (Medium-term loans) में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
समस्याओं का तुरंत समाधान अनिवार्य
नासिक जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने परिपत्रक के माध्यम से जिले की सभी राष्ट्रीयकृत, निजी, सहकारी तथा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में इन आदेशों को तुरंत लागू करने का सख्त निर्देश दिया है। आदेश के तहत, सभी प्रकार के कृषि ऋण की वसूली तुरंत स्थगित की जानी है।
यह भी पढ़ें:- महायुति में अनबन! महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष की दिल्ली में ‘सीक्रेट’ बैठक, शाह से मिले रवींद्र चव्हाण
सबसे महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि बैंकों को कर्ज वसूली के संबंध में कोई भी कठोर कार्यवाही नहीं करनी है। इसमें वसूली नोटिस जारी करना, संपत्ति ज़ब्त करना (जप्ती), वसूली दल भेजना या किसानों का नाम सार्वजनिक करना शामिल है।
बैंकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि शासन द्वारा दी गई स्थगन संबंधी स्पष्ट सूचना बैंक शाखा स्तर पर सूचना फलक (Notice Board) पर प्रदर्शित की जाए। इसके अतिरिक्त, यदि कोई किसान इस स्थगन अवधि के दौरान कर्ज संबंधी कोई समस्या दर्ज कराता है, तो उसका समाधान बैंक द्वारा तुरंत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Nashik farmers loan moratorium flood relief 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














