Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर सवा पाँच लाख की सेन्टरिंग प्लेट्स चोरी, नासिक से सामने आया मामला

Nashik theft: नाशिक में फर्जी दस्तावेज़ दिखाकर 5.34 लाख की सेन्टरिंग प्लेट्स चोरी, 2 संदिग्ध गिरफ्तार, आडगांव पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 08, 2025 | 07:21 PM

नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक। नाशिक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ ठगों ने फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर लगभग सवा 5 लाख रुपये की सेन्टरिंग प्लेट्स (शटरिंग प्लेट्स) चोरी कर लीं। इन प्लेटों को निर्माण कार्य के लिए किराए पर लिया गया था। इस संबंध में आडगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान अतुल तुकाराम बैताडे, गोल्या उर्फ गौरव कुमावत (दोनों निवासी कुमावत नगर, पेठ रोड) और उनका एक साथी के रूप में हुई है। साहेबराव किसन म्हस्के (निवासी आडगांव म्हसरूल लिंक रोड, आडगांव शिवार) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

धोखाधड़ी की पूरी घटना

शिकायतकर्ता साहेबराव म्हस्के का अपने घर के पास ही निर्माण सामग्री (कंस्ट्रक्शन मटेरियल) आपूर्ति का व्यवसाय है। पिछली 8 अगस्त की सुबह जब वे अपना कारोबार संभाल रहे थे, तो संदिग्ध उनके पास आए। संदिग्धों ने खुद को नाशिक और सटाणा में चल रहे निर्माण कार्यों का ठेकेदार बताते हुए कहा कि उन्हें किराए पर सेन्टरिंग प्लेट्स चाहिए। म्हास्के ने संदिग्धों से बात करके सौदा तय किया।

इस दौरान, संदिग्धों ने प्रमाण के तौर पर अतुल केशव बहिरे और धनंजय शांतीलाल जगताप नाम के व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड की ज़ेरॉक्स प्रतियाँ जमा कीं। इसके बाद, गोल्या कुमावत के वाहन में 5 लाख 34 हजार 800 रुपये मूल्य की कुल 764 लोहे की सेन्टरिंग प्लेट्स लोड कर दी गईं।

यह भी पढ़ें-  मोदी ने निकाली ‘नरेंदर सरेंडर’ की काट! मुंबई में बताई कांग्रेस की कमजोरी, राहुल गांधी को दिखाया आईना

दो महीने बीत जाने के बावजूद जब संदिग्धों ने प्लेट्स वापस नहीं कीं, तो म्हास्के ने उनकी तलाश शुरू की। जाँच में पता चला कि जमा किए गए आधार और पैन कार्ड फर्जी थे। इसके बाद म्हास्के ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की आगे की जांच सहायक निरीक्षक काले कर रहे हैं।

Nashik fake documents center plates theft case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 07:21 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

एक बार फिर टूटेगी NCP? भुजबल समेत कई OBC विधायक नाराज, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

2

सुप्रिया सुले ने सरकार के राहत पैकेज पर उठाए सवाल, कहा- हमें घोषणा नहीं, एक्शन चाहिए

3

सिंहस्थ कुंभ मेले के कामों का थर्ड पार्टी करेगी ऑडिट, ठेकेदारों को कमिश्नर ने चेताया

4

शाकाहारी शख्स को खिलाया नॉनवेज…हो गई मौत, कतर एयरवेज की शर्मनाक हरकत पर FIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.