नर्मदा नदी में डूबने से नासिक के उद्यमी की मौत, परिक्रमा के बाद गुजरात में स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Nashik Entrepreneur Death: नासिक के युवा उद्यमी विजेंद्र घाटगे की गुजरात के शिनोर में नर्मदा नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई, परिक्रमा पूरी करने के बाद हुआ यह हादसा क्षेत्र में शोक का कारण
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik entrepreneur death (सोर्सः सोशल मीडिया)
Narmada River Drowning Case: नासिक के एक उभरते युवा उद्यमी की गुजरात में नर्मदा नदी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई। पानी की गहराई का अंदाजा न होने और तैरना न आने के कारण यह दुखद घटना घटी। यह विचलित कर देने वाला घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गया।
मृतक की पहचान विजेंद्र घाटगे (38) के रूप में हुई है, जो नासिक के कामटवाडे (नवीन नासिक) क्षेत्र के निवासी थे। विजेंद्र आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और हाल ही में उन्होंने अपनी ‘नर्मदा परिक्रमा’ सफलतापूर्वक पूरी की थी। परिक्रमा के बाद वे गुजरात के शिनोर (बड़ौदा) स्थित बद्रिक आश्रम में ठहरे हुए थे।
तैराकी नहीं आती थी..
घटना 13 फरवरी 2026 की है, जब वे अपने साथियों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजेंद्र ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन कुछ ही क्षणों में वे गहराई में डूबने लगे। दुर्भाग्यवश, उन्होंने अपने साथियों को यह नहीं बताया था कि उन्हें तैरना नहीं आता। उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी तैराकी नहीं आती थी, जिसके कारण वे उन्हें बचा नहीं सके और बेबस होकर देखते रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
नासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति: भूमि अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
ये भी पढ़े: ‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार
परिसर में शोक की लहर
नदी की गहराई अधिक होने के कारण तलाश अभियान में दो दिन लग गए। रविवार को विजेंद्र का पार्थिव शरीर नदी से बाहर निकाला गया। विजेंद्र घाटगे के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा हैं। एक सफल युवा उद्यमी के इस आकस्मिक निधन से नासिक के औद्योगिक क्षेत्र और कामटवाडे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।
