Nashik Electricity Theft News: नासिक में बिजली चोरों पर महावितरण का स्ट्राइक, 5.53 लाख की चोरी पकड़ी, 3 पर FIR
Nashik Electricity Theft: नासिक के भद्रकाली इलाके में महावितरण के उड़न दस्ते ने बिजली चोरी का बड़ा पर्दाफाश किया है। मीटर में छेड़छाड़ कर लाखों की चपत लगाने वाले तीन संदिग्धों पर मामला दर्ज किया है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
बिजली चोरों पर कार्यवाही की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Meter Tampering Investigation: नासिक शहर में बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महावितरण ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। भद्रकाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत महावितरण के ठाणे स्थित उड़न दस्ते ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें कुल 5,53,580 रुपये की बिजली चोरी उजागर (Electricity Theft) हुई है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता राजेंद्र बाल शिर्के ने किया। जांच टीम ने पाया कि रसूखदार इलाकों में भी मीटर से छेड़छाड़ कर विभाग को लाखों का चूना लगाया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अवैध बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
बंगले और अपार्टमेंट में मीटर से हो रही थी हेराफेरी
जांच के दौरान बिजली चोरी (Electricity Theft) के बेहद चौंकाने वाले तरीके सामने आए हैं। गुलशन कॉलोनी स्थित ‘अलतहारो’ बंगले के निवासी संदिग्ध अशफाक अहमद सफरुद्दीन शेख ने अपने घर के मीटर में अनधिकृत रूप से तकनीकी छेड़छाड़ की थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर 2023 से 12 नवंबर 2025 के बीच उसने करीब 6000 यूनिट बिजली चुराई, जिसकी कुल कीमत 1,99,380 रुपये आंकी गई है। इसी तरह, पखाल रोड स्थित सायरा अपार्टमेंट की निवासी शाफिनाज अखिल शेख ने पिछले 23 महीनों में मीटर में हेरफेर कर 10,427 यूनिट की चोरी की, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुँचा है।
सम्बंधित ख़बरें
पैंगोलिन संरक्षण में ताडोबा की अनोखी पहल, रेडियो टेलीमेट्री से होगी निगरानी
नासिक में LPG Gas संकट, नए कनेक्शन बंद, छोटे सिलेंडर के सहारे चल रही रसोई
वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज
मंत्री गिरीश महाजन ने किया नंदिनी नदी का निरीक्षण, चौड़ीकरण और जल प्रवाह के दिए निर्देश
विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज
महावितरण की शिकायत पर भद्रकाली पुलिस ने तीनों संदिग्धों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत गंभीर अपराध दर्ज किए हैं। हालांकि, अपराध की गंभीरता और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए इन मामलों को आगे की गहन जांच के लिए मुंबई नाका पुलिस स्टेशन स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन बिजली चोरियों (Electricity Theft) में विभाग का कोई कर्मचारी या स्थानीय इलेक्ट्रिशियन भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Nashik TCS Controversy: ऑफिस या ‘धर्मांतरण’ का अड्डा? नमाज और कलमा पढ़ने के लिए कर्मचारी पर दबाव
मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को विभाग की अंतिम चेतावनी
महावितरण ने इस कार्रवाई के माध्यम से शहरवासियों को कड़ा संदेश दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मीटर के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, रिमोट कंट्रोल का उपयोग या सीधे तार डालकर बिजली का उपयोग करना एक गंभीर संज्ञेय अपराध है। भविष्य में इस तरह के अभियानों को और अधिक तेज किया जाएगा और संदिग्ध क्षेत्रों में ‘सरप्राइज चेकिंग’ की जाएगी। महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें, अन्यथा पकड़े जाने पर बिजली काटने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
