नासिक में 214 करोड़ का प्रोजेक्ट, द्वारका मार्ग होगा जाम-फ्री; फरवरी से बदलेगा ट्रैफिक
Nashik Traffic: सारडा सर्कल से द्वारका मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर का काम फरवरी में शुरू होगा। इसके चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। 214 करोड़ रुपये की यह परियोजना कुंभ से पहले अहम है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Dwarka Grade Separator: नासिक शहर के सारडा सर्कल से द्वारका मार्ग पर ‘ग्रेड सेपरेटर’ के निर्माण का कार्य फरवरी माह में शुरू होने जा रहा है। इसके मद्देनजर शहर यातायात विभाग द्वारा जल्द ही यातायात मार्ग परिवर्तन (ट्रैफिक डायवर्जन) की अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है।
फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह से भारी और आंतरिक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा, जिससे शहर में यातायात का दवाव बढ़ने की आशंका है। सिंहस्थ कुंभ मेले से पूर्व द्वारका सिग्नल पर ग्रेड सेपरेटर बनाने की घोषणा वर्ष 2025 में की गई थी, जिसके लिए मंत्रालय ने 214 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
संबंधित एजेंसियों ने अनुबंध प्रक्रिया शुरू कर दी है और जनवरी के अंत तक निर्माण की अंतिम योजना पूरी होने की उम्मीद है। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने इस संदर्भ में अधिकारियों को अंतिम सर्वेक्षण के आदेश दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
महाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
इसके अनुसार, सात टीमों ने अपना सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आयुक्त की समीक्षा और आवश्यक बदलावों के बाद इस रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।
रैंप निर्माण और अंडरपास चौड़ीकरण में आएगी तेजी
राणेनगर में ‘रैप’ बनाने का काम जारी है, जबकि इंदिरानगर अंडरपास (बोगदा) के एक तरफ का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों का लक्ष्य फरवरी अंत तक रैंप का काम पूरा करना है। इंदिरानगर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए अंडरपास के चौड़ीकरण के साथ दो छोटे पुल भी बनाए जा रहे हैं।
पुल बनने के बाद मुंबई नाका और पाथर्डी फाटा की ओर जाने वाले वाहन सीधे ऊपर से निकल सकेंगे। हालांकि, कार्य पूरा होने तक नागरिकों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पुलिस सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु
मार्ग परिवर्तनः द्वारका, सारडा सर्कल, आडगाव नाकर, अशोका मार्ग, वडाला नाका और काग्रेगली से यातायात मोड़ा जाएगा।
अतिरिक्त बलः प्रमुख सर्कलों, चौकों और सिग्नलों पर भीड़ के समय अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मतदाता पंजीकरण हुआ आसान, अब 15 दिन में मिलेगा वोटर ID; नासिक से बड़ी घोषणा
स्वतंत्र लेनः भारी वाहनों के लिए अलग सड़क की योजना बनाई गई है। साथ ही दुपहिया, रिवाला और चौपहिया वाहनों के लिए भी अलग लेन का नियोजन किया जा रहा है।
वैकल्पिक सुधारः इंदिरानगर और राणेनगर अंडरपास के मरम्मत कार्य को देखते हुए अन्य मागों में भी बदलाव संभव है।
